Apr 04, 2024

भारतीयों के लिए इन देशों ने खोला दिल, कहीं मोबाइल पर वीजा तो कहीं फीस हो गई खत्म

Ashish Kushwaha

​​जापान ने भारतीय यात्रियों के लिए eVisa की शुरुआत की​​

जापान ने भारतीय यात्रियों के लिए eVisa एप्लिकेशन लॉन्च किया है। जो VFS ग्लोबल ऑपरेट करता है।

Credit: iStock

​​eVisa 90 दिनों​​

इसके जरिए आप ऑनलाइन eVisa 90 दिनों तक के लिए मोबाइल पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

Credit: iStock

Trust Fintech IPO

​​दुबई ने पांच साल का पर्यटक वीज़ा पेश किया​​


दुबई ने वीजा विकल्प पांच-साल के लिए मल्टीपल एंट्री परमिट दिया है इससे वह 90 दिनों तक वहां रह सकेंगे। जिसे सालाना 180 दिनों से तक बढ़ाया जा सकता है।

Credit: iStock

​​बिजनेस और हॉलिडे ट्रैवल​​

यह वीजा बिजनेस और हॉलिडे ट्रैवल दोनों के लिए पांच साल की अवधि के भीतर अनलिमिटेड एंट्री और एग्जिट की सुविधा देगा।

Credit: iStock

You may also like

ये हैं दुनिया के टॉप 10 अरबपति सेलिब्रिट...
फोर्ब्स ने इन 3 मुस्लिम भाइयों का माना ल...

​बैंक में मेंटेन रखना होगा इतना पैसा ​

इसके लिए एक पासपोर्ट फोटो, कम से कम बैंक अकाउंट में छह महीने तक $4,000 (3,33,447 रुपये) का मेंनटेन अमाउंट स्टेटमेंट दिखाना होगा।

Credit: iStock

​​भारतीय यात्रियों के लिए थाईलैंड का वीजा-फ्री​​


थाई सरकार ने हाल ही में भारतीय पासपोर्ट के लिए 10 नवंबर, 2023 से 10 मई, 2024 तक अस्थायी वीजा छूट की घोषणा की।

Credit: iStock

​​थाईलैंड में 30 दिन तक​​

इस अवधि के दौरान, भारतीय यात्री पर्यटक वीज़ा की जरूरत के बिना पर्यटन के लिए थाईलैंड में एंट्री कर सकते हैं और 30 दिन तक रह सकते हैं।

Credit: iStock

​​केन्या में वीजा की जरूरत नहीं​​


केन्या ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की जरूरत को समाप्त कर दिया।

Credit: iStock

​​रोमानिया और बुल्गारिया की शेंगेन वीज़ा तक पहुंच​​


रोमानिया और बुल्गारिया आंशिक रूप से शेंगेन क्षेत्र में शामिल हो गए हैं, जिससे शेंगेन वीजा के दायरे का विस्तार करते हुए महाद्वीपीय यूरोप के 29 देशों को शामिल किया गया है।

Credit: iStock

​​ रोमानिया और बुल्गारिया​​

भारतीय यात्री अब रोमानिया और बुल्गारिया से शेंगेन वीजा प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें 180 दिनों की अवधि के भीतर 90 दिनों तक रहने की अनुमति है

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं दुनिया के टॉप 10 अरबपति सेलिब्रिटी, कितनी है संपत्ति, नंबर 1 कौन

ऐसी और स्टोरीज देखें