Dec 26, 2024

भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा घर, कीमत एंटीलिया से इतनी ज्यादा

Ramanuj Singh

​दुनिया का सबसे बड़ा निजी आवास​

लक्ष्मी विलास पैलेस, जो गुजरात के वडोदरा में स्थित है, दुनिया का सबसे बड़ा निजी आवास है। एंटीलिया के मुकाबले यह कहीं अधिक विशाल और महंगा है।

Credit: instagram/x

​लक्ष्मी विलास पैलेस निर्माण का इतिहास​

लक्ष्मी विलास पैलेस का निर्माण 1890 में बड़ौदा रियासत के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने करवाया था। यह महल दुनिया के सबसे महंगे और शानदार महलों में से एक माना जाता है।

Credit: instagram/x

​बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा​

लक्ष्मी विलास पैलेस महल बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है और 700 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें चार बकिंघम पैलेस समा सकते हैं

Credit: instagram/x

​गायकवाड़ परिवार का घर​

लक्ष्मी विलास पैलेस गायकवाड़ परिवार का घर है। महल के एक हिस्से में रॉयल परिवार रहता है, जबकि दूसरे हिस्से को आम लोगों के लिए संग्रहालय बना दिया गया है।

Credit: instagram/x

You may also like

केले का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन? किस न...
अमेरिका इस देश को चला खरीदने, जानें कैसे...

​भव्य आकार और निर्माण​

लक्ष्मी विलास पैलेस का कुल क्षेत्रफल 3,04,92,000 वर्ग फुट (करीब 28.3 हेक्टेयर) है और इसे बनाने में 12 साल का समय लगा था।

Credit: instagram/x

​चार्ल्स फेलो चिशोल्म द्वारा डिजाइन​

महल का डिजाइन प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार चार्ल्स फेलो चिशोल्म ने किया था, जिन्होंने इसे यूरोपीय, मुग़ल और राजपूत शैली का मिश्रण बनाया।

Credit: instagram/x

​लक्ष्मी विलास पैलेस निर्माण लागत​

लक्ष्मी विलास पैलेस को बनाने में 18,000 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड की लागत आई थी, जो अब बहुत अधिक रकम बन चुकी है।

Credit: instagram/x

​कीमत एंटीलिया से कितना ज्यादा​

लक्ष्मी विलास पैलेस 1890 में करीब 27 लाख की लागत से बनाया गया था। आज इस महल की कीमत 25,000 करोड़ रुपए से अधिक है, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी हवेलियों में से एक है। यह भारत का सबसे महंगा घर माना जाता है है। जबकि एंटीलिया की कीमत 15000 करोड़ रुपये है।

Credit: instagram/x

​लक्ष्मी विलास पैलेस में भव्य सुविधाएं​


लक्ष्मी विलास पैलेस में विशाल बग़ीचे, हॉर्स राइडिंग पैलेस, स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स जैसी लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Credit: instagram/x

​सार्वजनिक भ्रमण के लिए उपलब्ध​

लक्ष्मी विलास पैलेस के कुछ हिस्से आम लोगों के लिए संग्रहालय के रूप में खुले हुए हैं, ताकि लोग इस ऐतिहासिक और शानदार महल की सुंदरता और इतिहास को देख सकें।

Credit: instagram/x

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: केले का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन? किस नंबर पर भारत

ऐसी और स्टोरीज देखें