Jan 7, 2025

जियो की ये डिवाइस किसानों के लिए है वरदान, खेती में मिलेगा जबरदस्त फायदा

Ankita Pandey

टेलीकॉम कंपनी

देश की जानी मानी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कुछ समय पहले ही एक नया डिवाइस लॉन्च किया है।

Credit: Social-Media

जियोकृषि IoT

जियोकृषि IoT नाम के इस डिवाइस को खेत में इस्तेमाल किया जाता है। यह किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

Credit: Social-Media

लागत में बचत

जियोकृषि IoT डिवाइस भारतीय कृषि में क्रांति ला रहा है। इस डिवाइस से लागत बचत के साथ-साथ फसल की पैदावार भी बढ़ती है।

Credit: Social-Media

फसल की सेहत

जियोकृषि IoT डिवाइस मिट्टी की स्थिति, मौसम के पूर्वानुमान और फसल की सेहत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाता है।

Credit: Social-Media

पत्तों पर नमी

इस डिवाइस में एक पार्ट ऐसा भी है जो पत्तों पर नमी जांचता है और उसकी वजह से फसल को होने वाली समस्याओं के बारे में भी बताएगा।

Credit: Social-Media

पानी और फर्टिलाइजर की जरूरत

ये डिवाइस फसलों में पानी और फर्टिलाइजर की जरूरतों से लेकर पौधों की बीमारी के बारे में भी बताता है।

Credit: Social-Media

बारिश का नोटिफिकेशन

इसके साथ ही यह डिवाइस बारिश को भी मापता है और जरूरत से ज्यादा बारिश हो जाने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजता है।

Credit: Social-Media

टेम्परेचर सेंसर

इस डिवाइस में टेम्परेचर सेंसर भी लगा है, जो कि आपको गर्मी और नमी के बारे में बताता है। इसके अलावा डिवाइस में सोलर पैनल भी लगा है।

Credit: Social-Media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बांग्लादेश में कितना है चावल और आटे का रेट, भारत के मुकाबले कितना महंगा

ऐसी और स्टोरीज देखें