Oct 24, 2025
कियोसाकी ने लिखा है कि उन्होंने खुद बिटकॉइन खरीदना शुरू कर दिया है, क्योंकि इस क्रिप्टोकरेंसी की सप्लाई लगातार कम होती जा रही है।
Credit: Canva
उन्होंने बताया कि दुनिया में केवल 21 मिलियन बिटकॉइन ही बनाए जा सकते हैं, जिनमें से अब तक लगभग 20 मिलियन माइन हो चुके हैं।
Credit: Canva
यानी सिर्फ 1 मिलियन बिटकॉइन ही माइनिंग के लिए बाकी हैं। जैसे-जैसे नए बिटकॉइन की संख्या घटेगी, उनकी मांग और कीमत दोनों बढ़ेंगी।
Credit: Canva
उन्होंने चेतावनी दी कि आगे चलकर बिटकॉइन की कमी बढ़ने पर लोग खरीदने के लिए बेचैन हो जाएंगे, और तब FOMO (मौका छूट जाने का डर) हकीकत बन जाएगा।
Credit: Canva
कियोसाकी का कहना है कि जो लोग अब इंतज़ार कर रहे हैं, उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है क्योंकि बिटकॉइन खत्म होने वाला है।
Credit: Canva
फिलहाल बिटकॉइन की कीमत 1 लाख डॉलर के पार है। CoinMarketCap के मुताबिक गुरुवार शाम 5 बजे बिटकॉइन $1.09 लाख (करीब ₹91 लाख) पर ट्रेड कर रहा था।
Credit: Canva
पिछले 24 घंटों में इसमें 1% से ज्यादा की बढ़त आई है, हालांकि पिछले एक महीने में इसमें लगभग 3% की गिरावट देखी गई है।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स