Dec 24, 2024

1 डॉलर के बराबर ईरान के 777000 रियाल, तो भारतीय रुपया के सामने कितना दम

Ramanuj Singh

​रियाल की गिरावट, 1 डॉलर के मुकाबले इतना​

ईरान की करेंसी रियाल अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है, 1 डॉलर 7,77,000 ईरानी रियाल के बराबर हो गया है।

Credit: Canva

​ईरानी रियाल बनाम रुपया​

ईरान का 1 रियाल भारत के मात्र 0.0020 रुपये के बराबर है। भारत का 1 रुपया ईरान के 495 रियाल के बराबर है।

Credit: Canva

​ट्रंप की जीत के बाद आई गिरावट​

नवंबर 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से रियाल की कीमत में 10% से अधिक की गिरावट आई है।

Credit: Canva

​अर्थव्यवस्था पर असर​

इस गिरावट ने ईरान की अर्थव्यवस्था और मुद्रा बाजार पर नकारात्मक प्रभाव डाला है।

Credit: Canva

You may also like

यात्री किराये बढ़ाए बिना रेलवे ने निकाला...
​1 घंटे में न्यूयॉर्क-टू-लंदन, Musk बनाए...

​ट्रंप की जीत से पहले था ये हाल​

तेहरान के कारोबारियों के अनुसार, रियाल का मूल्य ट्रंप की जीत से पहले 7,03,000 प्रति डॉलर था।

Credit: Canva

​ईरान के केंद्रीय बैंक का बयान​

ईरान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर मोहम्मद रेजा फार्जिन ने कहा कि विदेशी मुद्रा की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी और विनिमय दर स्थिर होगी।

Credit: Canva

​नियंत्रण का प्रयास​

ईरान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर मोहम्मद रेजा फार्जिन ने यह भी कहा कि मुद्रा बाजार में 22 करोड़ डॉलर डाले गए हैं, ताकि विनिमय दर को नियंत्रित किया जा सके।

Credit: Canva

​ऊर्जा संकट का प्रभाव​

ईरान में ऊर्जा संकट के कारण स्कूलों, विश्वविद्यालयों और सरकारी कार्यालयों को बंद करने के आदेश के बाद रियाल में भारी गिरावट आई।

Credit: Canva

​2015 में तुलनात्मक कीमत​

2015 में, ईरान के परमाणु समझौते के दौरान 32,000 रियाल प्रति डॉलर था।

Credit: Canva

​रियाल का मूल्य 2024 में​

30 जुलाई 2024 को ईरान के सुधारवादी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण के दिन 5,84,000 रियाल प्रति डॉलर था।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: यात्री किराये बढ़ाए बिना रेलवे ने निकाला कमाई का अनोखा तरीका, हिट हो रहा फॉर्मूला

ऐसी और स्टोरीज देखें