Nov 22, 2025
दरअसल, 2024-25 की आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) में जो नए आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने एक बिल्कुल नई तस्वीर दिखा दी है।
Credit: Canva
इस लिस्ट में ऐसा जिला नंबर 1 पर है, जिसका नाम लोग उतना नहीं लेते जितना दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु का लेते हैं।
Credit: Canva
सरकारी डेटा के अनुसार, तेलंगाना का रंगारेड्डी जिला इस समय पूरे देश का सबसे अमीर जिला बन गया है। ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि दक्षिण भारत में तेजी से हो रहे विकास की बड़ी मिसाल है।
Credit: Canva
यहां के लोगों की औसत प्रति व्यक्ति आय 11.46 लाख रुपये है। सीधी भाषा में कहें तो, इस जिले में रहने वाला व्यक्ति औसतन महीने के करीब 1 लाख रुपये कमा रहा है।
Credit: Canva
पहले नंबर पर भले ही रंगारेड्डी हो, लेकिन दिल्ली-NCR की पकड़ भी कम नहीं हुई है। दूसरे नंबर पर है हरियाणा का गुरुग्राम। इसे इंडिया का लग्जरी लाइफस्टाइल सिटी कहा जाता है।
Credit: Canva
तीसरे नंबर पर है उत्तर प्रदेश का गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)। बेहतरीन सड़कें, जबरदस्त कनेक्टिविटी और बड़े-बड़े उद्योगों की वजह से नोएडा ने पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से तरक्की की है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 8.48 लाख रुपये है।
Credit: Canva
लिस्ट में कुछ नाम हैरान भी करते हैं। जैसे बेंगलुरु, जिसे हम भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ कहते हैं, उसकी प्रति व्यक्ति आय 8.03 लाख रुपये है। आईटी सेक्टर ने यहां लोगों की कमाई में बड़ा योगदान दिया है।
Credit: Canva
लेकिन इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि बेंगलुरु से ऊपर जगह बनाई है हिमाचल प्रदेश के सोलन ने। सोलन की प्रति व्यक्ति आय 8.10 लाख रुपये है, जो बेंगलुरु से भी ज्यादा है.
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स