May 28, 2025
हर महीने के लिए आय और खर्च का बजट बनाना चाहिए, ताकि खर्चों पर नियंत्रण रखा जा सके और गैर-जरूरी खर्च से बचा जा सके।
Credit: istock
खर्च करने से पहले तय करें कि वह जरूरी है या सिर्फ चाहत। इससे सेविंग की संभावना बढ़ती है।
Credit: istock
कर्ज समय पर चुकाएं, और जितना जरूरी हो उतना ही कर्ज लें। अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखने के लिए लोन और EMI का भुगतान समय पर करें।
Credit: istock
किसी भी मेडिकल इमरजेंसी या नौकरी छूटने जैसी परिस्थिति के लिए 6 महीने का खर्च अलग फंड में रखें।
Credit: istock
रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई, घर या कार खरीदने जैसे लक्ष्यों के लिए पहले से प्लानिंग करें।
Credit: istock
SIP, म्यूचुअल फंड, गोल्ड, बॉन्ड या रियल एस्टेट जैसे विकल्पों में अपनी उम्र, रिस्क प्रोफाइल और लक्ष्यों के अनुसार निवेश करें।
Credit: istock
लोन लेते समय ब्याज दरों की तुलना करें और कम ब्याज वाले विकल्प चुनें। निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी समझें।
Credit: istock
आयकर से जुड़े नियमों को समझें और वैध टैक्स सेविंग विकल्पों का लाभ लें जैसे – ELSS, PPF, NPS आदि।
Credit: istock
हर महीने के आय और खर्च का लेखा-जोखा रखें। इससे यह तय करना आसान होगा कि कितना निवेश और कितना खर्च किया जा सकता है।
Credit: istock
अपनी आर्थिक स्थिति और जरूरतों के अनुसार समय-समय पर योजना में बदलाव करें ताकि आप हमेशा तैयार रहें
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स