कैसा होगा 20 रुपये का नया नोट, पुराने नोटों का क्या होगा, RBI ने किया खुलासा

Ramanuj Singh

May 18, 2025

​​₹20 के नए नोट​​

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में ₹20 के नए नोट जारी करेगा, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा का हस्ताक्षर होगा।

Credit: istock/canva/x

​​नोट का डिजाइन​​

नए ₹20 नोट का डिजाइन और फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे, केवल गवर्नर का हस्ताक्षर बदला जाएगा।

Credit: istock/canva/x

​​पुराने नोट वैध रहेंगे​​

RBI ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए ₹20 के सभी नोट वैध मुद्रा (Legal Tender) बने रहेंगे।

Credit: istock/canva/x

​​वैध मुद्रा क्या है​​

वैध मुद्रा वह सिक्का या नोट होता है जिसे किसी भी कर्ज या भुगतान के निपटारे के लिए कानूनी रूप से स्वीकार किया जाना होता है।

Credit: istock/canva/x

You may also like

बेल का जूस पीया? भारत के ये गरीब राज्य क...
ये 'भारतीय परिवार' है यूके में सबसे अमीर...

​​RBI एक्ट के मुताबिक वैध मुद्रा​​

RBI एक्ट की धारा 26(2) के अनुसार, जब तक कोई नोट प्रचलन से वापस नहीं लिया जाता, तब तक वह पूरे भारत में भुगतान के लिए वैध मुद्रा होता है।

Credit: istock/canva/x

​​मुद्रण प्रेस​​

भारत में नोटों की छपाई चार प्रेसों में होती है – दो SPMCIL के तहत (नासिक और देवास) और दो BRBNMPL के तहत (मैसूर और सालबोनी)।

Credit: istock/canva/x

​​सिक्कों की टकसालें​​

सिक्कों की ढलाई चार टकसालों में होती है जो SPMCIL के अंतर्गत हैं – मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा।

Credit: istock/canva/x

​​सिक्कों का वितरण​​

RBI के अनुसार, सिक्के केवल RBI के माध्यम से ही प्रचलन में जारी किए जाते हैं, जैसा कि RBI अधिनियम की धारा 38 में वर्णित है।

Credit: istock/canva/x

​​करेंसी चेस्ट​​

RBI ने कुछ अनुसूचित बैंकों को मुद्रा कोष (Currency Chests) स्थापित करने की अनुमति दी है, जहां नोट और सिक्के सुरक्षित रखे जाते हैं। 28 फरवरी 2025 तक भारत में कुल 2691 करेंसी चेस्ट हैं।

Credit: istock/canva/x

​​नए गवर्नर​

संजय मल्होत्रा को 11 दिसंबर 2024 से RBI का गवर्नर नियुक्त किया गया है और उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

Credit: istock/canva/x

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बेल का जूस पीया? भारत के ये गरीब राज्य करते हैं 99% उत्पादन, चौंका देगा नंबर 1 प्रदेश!

ऐसी और स्टोरीज देखें