Dec 23, 2025
पहले अपने गांव और आसपास के इलाकों में कौन-कौन सी फसल बोई जाती है, इसका अध्ययन करें। यह जानें कि किसान कौन-कौन से बीज और खाद ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे माल फंसने का जोखिम कम होगा और सही प्रोडक्ट चुन पाएंगे।
Credit: istock
फसल के अनुसार बीज और खाद का चुनाव करें। ब्रांडेड और प्रमाणित प्रोडक्ट रखना जरूरी है। साथ ही स्प्रे और खेती से जुड़ी अन्य चीजें भी जोड़ सकते हैं।
Credit: istock
दुकान गांव के मेन रोड या ऐसी जगह हो जहां किसान आसानी से पहुंच सकें। बहुत बड़ी दुकान जरूरी नहीं है, पर साफ और सूखी जगह होनी चाहिए। सही जगह से ग्राहकों की संख्या बढ़ती है।
Credit: istock
बीज और खाद बेचने के लिए कृषि विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बीज के लिए Seed Act और खाद के लिए Fertilizer Control Order के तहत रजिस्ट्रेशन होता है।
Credit: istock
आवेदन के साथ आधार कार्ड, फोटो, दुकान के कागजात और लाइसेंस फीस जमा करनी होती है। अधिकारी स्टोरेज और दुकान का निरीक्षण करेंगे।
Credit: istock
अधिकृत कंपनियों या थोक डीलरों से माल खरीदें। केवल प्रमाणित और ब्रांडेड बीज व खाद ही रखें। इससे किसानों का भरोसा बढ़ता है।
Credit: istock
बीज और खाद को हमेशा सूखा और साफ स्थान दें। नमी और धूप से बचाएं ताकि माल खराब न हो। सही स्टोरेज से नुकसान और रिटर्न कम होता है।
Credit: istock
बीज और खाद की कीमत बाजार के अनुसार तय करें। उचित मुनाफा और प्रतिस्पर्धी कीमतें दोनों ध्यान में रखें।
Credit: istock
किसानों से अच्छे संबंध बनाए रखें। सही समय पर प्रोडक्ट उपलब्ध कराएं। भरोसेमंद बिजनेस लंबे समय तक फायदेमंद रहता है।
Credit: istock
बाद में स्प्रे, उपकरण, बीज मशीन आदि भी जोड़ सकते हैं। सही योजना और जानकारी से कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। समय के साथ आप अपने बिजनेस को और बड़ा कर सकते हैं।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स