पैसा छापने की मशीन है ये फसल, जानें कब और कैसे करें खेती

Ramanuj Singh

Apr 23, 2025

​​काफी फायदेमंद है अदरक की खेती​​

अदरक की खेती बहुत लाभकारी होती है लेकिन बंपर उपज देने वाली किस्म के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

Credit: istock

​​उन्नत किस्म​​

अदरक की सुप्रभा किस्म एक उच्च गुणवत्ता वाली, अधिक उपज देने वाली और रोग प्रतिरोधी किस्म है।

Credit: istock

​​तेज सुगंध और स्वाद​​

इस किस्म की खास बात इसकी तेज सुगंध और स्वाद है, जो कम मात्रा में भी भोजन को स्वादिष्ट बना देती है।

Credit: istock

​चमकदार होती है ये किस्म​​

इसका छिलका सफेद और चमकदार होता है, जिससे यह बाजार में आकर्षक दिखती है और इसकी डिमांड अधिक होती है।

Credit: istock

You may also like

जा रहे हैं अजरबैजान? पहले जान लें भारत क...
गुणों की खान है महुआ, जानें भारत में कहा...

​​मई में बुवाई उत्तम​​

इसकी खेती के लिए मई का महीना सबसे उपयुक्त होता है, क्योंकि यह मौसम अंकुरण के लिए अनुकूल होता है।

Credit: istock

​जमीन की तैयारी​​

खेत की गहरी जुताई कर के, गोबर की खाद मिलाकर मिट्टी को उपजाऊ बनाया जाता है, जिससे फसल स्वस्थ और मजबूत होती है।

Credit: istock

​​बुवाई की दूरी​​

बीज या कंदों को 30-40 सेमी की दूरी पर कतारों में बोना चाहिए ताकि पौधों को पर्याप्त जगह और पोषण मिल सके।

Credit: istock

​​फसल की अवधि​​

सुप्रभा किस्म की अदरक फसल 220-230 दिनों में तैयार हो जाती है, यानी करीब 7 से 8 महीनों में बंपर उत्पादन होता है।

Credit: istock

​​उत्पादन क्षमता​​

एक हेक्टेयर भूमि में 200 से 230 क्विंटल तक सुप्रभा अदरक की उपज ली जा सकती है।

Credit: istock

​​बाजार मूल्य​​

इस किस्म का बाजार मूल्य ₹80 से ₹100 प्रति किलो तक होता है, जिससे किसान को उच्च आय मिलती है।

Credit: istock

​​कमाई का अनुमान​​

अदरक की सुप्रभा किस्म की खेती से एक हेक्टेयर में 20 से 23 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है, जो इसे अत्यधिक लाभकारी बनाता है। (डिस्क्लेमर: यह जानकारी इंटरनेट पर आधारित है, खेती शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स से संपर्क करें)

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जा रहे हैं अजरबैजान? पहले जान लें भारत के 1000 रुपये वहां हो जाते हैं कितने

ऐसी और स्टोरीज देखें