Jul 19, 2025
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी कमाई और दौलत, जो खुद ट्रंप से भी ज्यादा बताई जा रही है। सिर्फ 18 साल की उम्र में ही काई करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं।
Credit: Instagram
काई की कुल संपत्ति 2.1 करोड़ डॉलर (लगभग 175 करोड़ रुपये) है। उनकी सालाना कमाई लगभग 2.5 मिलियन डॉलर (20 करोड़ रुपये) है।
Credit: Instagram
इतना ही नहीं, उनके नाम पर 16 मिलियन डॉलर का ट्रस्ट फंड भी है, जिसे जेपी मॉर्गन मैनेज करता है। यह ट्रस्ट फंड ट्रंप परिवार ने ही उनके लिए बनवाया था।
Credit: Instagram
वहीं अगर तुलना करें तो अमेरिकी राष्ट्रपति की सालाना सैलरी करीब 4 लाख डॉलर (3.3 करोड़ रुपये) है।
Credit: Instagram
काई ट्रंप सोशल मीडिया स्टार भी हैं। उनके TikTok पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, Instagram पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं YouTube पर 1.17 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
Credit: Instagram
सोशल मीडिया पर इतने बड़े फैनबेस की वजह से उन्हें कई ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सरशिप डील्स मिलती हैं। साथ ही वह मॉडलिंग और प्रमोशनल कॉन्ट्रैक्ट्स से भी मोटी कमाई करती हैं।
Credit: Instagram
काई अमेरिका की मशहूर महिला छात्र-एथलीटों में से एक हैं। वह NIL यानी Name, Image, Likeness डील्स से भी कमाती हैं। इसका मतलब है कि कोई भी कॉलेज एथलीट अपने नाम और फोटो का इस्तेमाल करके ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापन से पैसे कमा सकता है।
Credit: Instagram
काई ने अभी तक TaylorMade Golf, Leaf Trading Cards, और Accelerator Active Energy जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ करार किए हैं।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स