Jul 18, 2025

कितनी अमीर हैं प्रियंका चोपड़ा, विदेश में रहकर ऐसे करती हैं कमाई

Richa Tripathi

​​​देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन​​

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और बोल्ड अंदाज से पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। प्रियंका ने फिल्मी दुनिया में अपनी मेहनत और टैलेंट से जो मुकाम हासिल किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।

Credit: Instagram

​अमेरिका में बसी हैं देसी गर्ल​

फिलहाल प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में रह रही हैं। हालांकि, वह फिल्मों में अब ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है।

Credit: Instagram

​कमाई में पीछे छोड़ती हैं बड़े सितारों को​

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति (नेटवर्थ) 620 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। वह सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से ही करोड़ों रुपये कमाती हैं।

Credit: Instagram

​इंस्टाग्राम से करती हैं मोटी कमाई​

प्रियंका के इंस्टाग्राम पर विराट कोहली और श्रद्धा कपूर के बाद भारत में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए उन्हें करीब 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं, एक ऐड से वह 4-5 करोड़ रुपये तक कमा लेती हैं।

Credit: Instagram

You may also like

ये है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, 1 KG की...
भारत के 10 सबसे अमीर राज्य, नंबर 1 कौन औ...

​लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टी​

प्रियंका के पास अमेरिका में 238 करोड़ रुपये का शानदार घर है, जिसमें खूबसूरत गार्डन और ओपन स्वीमिंग पूल भी है। मुंबई में भी उनके पास दो आलीशान बंगले हैं, जिनकी कीमत करीब 8-8 करोड़ रुपये है।

Credit: Instagram

​गोवा में भी है प्रॉपर्टी​

प्रियंका की एक प्रॉपर्टी गोवा के बागा बीच के पास है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। उनकी ये सभी संपत्तियां उनके रॉयल लाइफस्टाइल को बयां करती हैं।

Credit: Instagram

​लग्जरी कारों की मालकिन​

प्रियंका के गैराज में कई महंगी कारें हैं। सबसे महंगी कार Rolls Royce Ghost है, जिसकी कीमत लगभग 7-8 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास Mercedes Benz Maybach S560 भी है, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है।

Credit: Instagram

​बिजनेस से कमाई ​

बंबल एक काफी फेमस डेटिंग ऐप है। प्रियंका चोपड़ा ने बंबल में अपना पैसा लगाया है। बंबल ऐप साल 2014 में लॉन्च हुई था और साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने इसमें निवेश किया था।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, 1 KG की कीमत 18 लाख

ऐसी और स्टोरीज देखें