Sep 16, 2024

भारत में कितने और कौन-कौन 'महारत्न' कंपनियां, जो देती हैं देश को ताकत

Ramanuj Singh

​​BHEL​​


भारत में कुल 13 महारत्न कंपनियां हैं, जिनमें सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है।

Credit: BCCL

​​BPCL​​


भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) भारत सरकार की तीसरी सबसे बडी़ एकीकृत तेल शोधन और मार्केटिंग करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।

Credit: BCCL

​​Coal India​​

कोल इंडिया लिमिटेड एक भारत का सार्वजनिक प्रतिष्ठान है। यह भारत और विश्व में भी सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है। यह भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो कोयला मंत्रालय के अधीन है।

Credit: BCCL

​​GAIL​​

Gas Authority of India Limited (GAIL) भारत में गैस उत्खनन करने वाली शीर्ष तकनीकी संस्था है।

Credit: BCCL

You may also like

अमिताभ-ऐश्वर्या से लेकर मेसी के इन अंगों...
यहां बिजली का दाम कौड़ियों में, अठन्नी स...

​​HPCL​​

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत सरकार की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत तेल शोधन और मार्केटिंग करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।

Credit: BCCL

​​IOCL​​


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) सबसे बडी़ एकीकृत तेल शोधन और मार्किटिंग करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।

Credit: BCCL

​​NTPC​​


एनटीपीसी का मतलब है नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन। यह भारत में एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है जो बिजली पैदा करता है और अन्य गतिविधियों में भी शामिल है।

Credit: BCCL

​​ONGC​​


ONGC का पूरा नाम Oil and Natural Gas Corporation है। यह एक भारतीय कच्चा तेल और गैस बहुराष्ट्रीय निगम है, जो भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है।

Credit: BCCL

​​Power Grid​​


पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) लिमिटेड भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के स्वामित्व के अंतर्गत एक भारतीय केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।

Credit: BCCL

​​SAIL​​

Steel Authority of India Limited (SAIL) भारतीय इस्पात प्राधिकरण भारत की सर्वाधिक इस्पात उत्पादन करने वाली कम्पनी है।

Credit: BCCL

​​Oil India​​


ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन सरकारी स्वामित्व वाली भारत की एक बड़ी तेल एवं गैस कंपनी है।

Credit: BCCL

​​REC​​

आरईसी लिमिटेड, पूर्व में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड, जिसकी पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड होल्डिंग कंपनी है, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के स्वामित्व में है।

Credit: BCCL

​​PFC​​

पावर फाईनेंस कार्पोरेशन (PFC) लिमिटेड एक भारतीय वित्तीय संस्थान है। इसकी स्थापना 1986 में हुई थी। यह भारत में विद्युत क्षेत्र की वित्तीय आधारशिला है।

Credit: BCCL

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अमिताभ-ऐश्वर्या से लेकर मेसी के इन अंगों का बीमा, जानें किसकी कितनी है कीमत

ऐसी और स्टोरीज देखें