Jul 06, 2025

लौकी की जड़ में डालें ये देसी खाद, फलों की होगी भरमार

Ramanuj Singh

​​लौकी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद​​

लौकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है, इसलिए इसे उगाना एक अच्छा निर्णय है।

Credit: istock

​​कम जगह में भी आसानी से उगाई जा सकती है​​

अगर जमीन नहीं है तो बड़े आकार के गमले या छोटे से जगह में लौकी आसानी से उगाई जा सकती है।

Credit: istock

​​बीज नर्सरी से शुरुआत करें​​

पहले छोटे गमले या ट्रे में बीज अंकुरित करें और फिर पौधों को बड़े गमले या जगह में स्थानांतरित करें।

Credit: istock

​​मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनाएं​​

लौकी की बेल को चढ़ाने के लिए बांस और तार से मचान या मंडप बनाएं, जिससे बेल अच्छी तरह फैले।

Credit: istock

You may also like

दुनिया के टॉप 10 रिजनल एयरपोर्ट, इस लिस्...
भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, नंबर 1 कौन...

​​धूप और पानी का संतुलन जरूरी​​

पौधों को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप मिले और पानी भी जरुरत अनुसार दें, कम उम्र में कम, फिर धीरे-धीरे अधिक।

Credit: istock

​​समय-समय पर जैविक खाद दें​​

नियमित अंतराल पर पौधे को पोषक तत्व देने के लिए देसी खाद डालें, जिससे विकास बेहतर हो।

Credit: istock

​​मटके वाली देसी खाद तैयार करें​​

एक छोटे मटके में 100 ग्राम सरसों की खली डालें और ऊपर तक पानी भर दें।

Credit: istock

​​20 दिन छांव में रखें​​

इस मिश्रण को ढककर किसी छांव वाली जगह पर 20 दिन तक ऐसे ही रखा रहने दें।

Credit: istock

​​घोल को पतला करके इस्तेमाल करें​​

20 दिन बाद इस मिश्रण के 2 चम्मच लें और 2 लीटर पानी में मिलाकर पौधे की जड़ों में डालें।

Credit: istock

​​जबरदस्त वृद्धि और पैदावार होगी​​

इस देसी खाद से पौधे को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे फूल और फल की संख्या काफी बढ़ जाती है। (डिस्क्लेमर: यह जानकारी इंटरनेट पर आधारित है, अगर आपको इसकी खेती करनी है तो कृषि एक्सपर्ट से संपर्क करें।)

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया के टॉप 10 रिजनल एयरपोर्ट, इस लिस्ट में भारत का कौन सा हवाई अड्डा

ऐसी और स्टोरीज देखें