Aug 15, 2025

​देश में यहां बनेंगी 4 सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, किन राज्यों की होगी काया पलट​

Ramanuj Singh

​​चार सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी​​

केंद्र सरकार ने ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में कुल 4,594 करोड़ रुपये के निवेश से 4 सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की मंजूरी दी है।

Credit: Canva

​​‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ के तहत स्वीकृति​​

ये सभी परियोजनाएं 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' के तहत स्वीकृत की गई हैं, जिसके लिए सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है।

Credit: Canva

​​भुवनेश्वर में सिलिकॉन कार्बाइड प्लांट​​

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सिकसेम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2,066 करोड़ रुपये के निवेश से एक सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया जाएगा।

Credit: Canva

​​उच्च तापमान पर काम करने वाली तकनीक​​

यह प्लांट सैटेलाइट, मिसाइल, रॉकेट, टेलीकॉम टावर और रेल इंजनों के लिए चिप्स बनाएगा, क्योंकि सिलिकॉन कार्बाइड अत्यधिक तापमान सहने की क्षमता रखता है।

Credit: Canva

You may also like

दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता 3500 करोड़ की...
बरसात में लौकी के पौधे में डालें ये घरेल...

​​ओडिशा में 3D ग्लास निर्माण प्लांट भी​​

भुवनेश्वर में ही 1,943 करोड़ रुपये की लागत से एक 3D ग्लास निर्माण संयंत्र भी लगेगा, जिसमें Intel और Lockheed Martin जैसी कंपनियों का निवेश होगा।

Credit: Canva

​​आंध्र प्रदेश में चिप पैकेजिंग प्लांट​​

आंध्र प्रदेश में 468 करोड़ रुपये की लागत से एडवांस्ड सिस्टम इन पैकेज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड चिप पैकेजिंग प्लांट स्थापित करेगी।

Credit: Canva

​​पंजाब में CDIL लगाएगा चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट​​

117 करोड़ रुपये के निवेश से CDIL (Continental Device India Ltd.) पंजाब में एक सेमीकंडक्टर यूनिट लगाएगी, जिसमें हर साल 15.8 करोड़ चिपों का उत्पादन होगा।

Credit: Canva

​​इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा उछाल​​

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, पिछले 11 वर्षों में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 6 गुना बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Credit: Canva

​​मोबाइल और निर्यात में रिकॉर्ड बढ़त​​

मोबाइल उत्पादन 28 गुना बढ़कर 5.5 लाख करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 8 गुना बढ़कर 3.3 लाख करोड़ रुपये हो चुका है।

Credit: Canva

​​भारत करेगा ‘सेमिकॉन इंडिया 2025’ की मेजबानी​​

भारत 2-4 सितंबर के बीच ‘सेमिकॉन इंडिया 2025’ सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसमें सिंगापुर, मलेशिया, जापान और कोरिया सहयोगी देश होंगे।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता 3500 करोड़ की है नेटवर्थ

ऐसी और स्टोरीज देखें