Nov 30, 2023

इन अरबपतियों ने किया शर्मसार, फोर्ब्स की लिस्ट में इनके नाम

Ashish Kushwaha

​​फोर्ब्स की लिस्ट​​

फोर्ब्स की लिस्ट में कई बार ऐसे लोग भी शामिल हुए जिनका बिजनेस बाद में संदिग्ध निकला और उन्हें जेल की भी हवा खानी पड़ी।

Credit: Twitter

​​हॉल ऑफ शेम लिस्ट​​

ऐसे में फोर्ब्स ने अब इन लोगों को लेकर पहली बार 'हॉल ऑफ शेम' लिस्ट निकाली है। यहां हम उन 6 लोगों के बारे में बता रहे जिनके गलत कामों के कारण फोर्ब्स उन्हें '30 अंडर 30' लिस्ट से वापस लेना चाहता है।

Credit: Twitter

फ्रॉड का नया तरीका

​​सैम बैंकमैन-फ्राइड (Sam Bankman-Fried)​​


कभी क्रिप्टो की दुनिया के 'वंडर बॉय' नाम से फेमस सैम बैंकमैन-फ्राइड को अपने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) से जुड़े धोखाधड़ी और साजिश के 7 मामलों में दोषी ठहराया गया। अब उन्हें 10 साल जेल की सजा हो सकती है।

Credit: Twitter

​​कैरोलीन एलिसन (Caroline Ellison)​​



ये क्रिप्टो-एक्सचेंज FTX से जुड़ी ट्रेडिंग फर्म अल्मेडा रिसर्च (Alameda Research) की CEO थीं। उन्होंने अल्मेडा रिसर्च के घाटे को कवर करने के लिए FTX के ग्राहकों से धोखाधड़ी और साजिश का दोषी ठहराया गया है।

Credit: Twitter

You may also like

अरबपति की सिंगर बेटी ने कर दिया कमाल, हर...
कितने में बनती है राजधानी- शताब्दी और वं...

​​चार्ली जेविस (Charlie Javice)​​



छात्रों को वित्तीय सहायता हासिल करने में मदद करने "फ्रैंक" नाम से स्टार्टअप के फाउंडर जेवेस को अपनी कंपनी से जुड़े आंकड़ों को गलत तरीके से पेश करने के लिए धोखाधड़ी का दोषी ठहराया गया है।


Credit: Twitter

​​नेट पॉल (Nate Paul)​​



वर्ल्ड क्लास कैपिटल ग्रुप के फाउंडर नेट पॉल ने एक रियल एस्टेट साम्राज्य बनाया था, जिसका वैल्यूएशन 2017 में करीब 1 अरब डॉलर था। 2023 में उन पर लेंडर्स से झूठ बोलने के आरोप लगे।

Credit: Twitter

​​मार्टिन श्करेली (Martin Shkreli)​​


मार्टिन श्करेली अमेरिका में कभी "फार्मा ब्रो" के नाम से जाना जाता था। लेकिन उनकी कंपनी ने पहले एंटीपैरासिटिक दवा डाराप्रिम के लिए मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस हासिल किया और फिर इसकी कीमत 5,455% बढ़ा दी।


Credit: Twitter

​​कोडी विल्सन (Cody Wilson)​​


इन्होंने कभी 'डिफेंस डिस्ट्रिब्यूटेड' के फाउंडर के तौर काफी साख कमाई थी, लेकिन अब वे एक दोषी यौन अपराधी हैं। उन्हें 500 डॉलर देकर 16 साल की लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के लिए पेमेंट करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।


Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अरबपति की सिंगर बेटी ने कर दिया कमाल, हर पिता को होगा नाज

ऐसी और स्टोरीज देखें