Aug 02, 2024

पापा की परी निकली ये बेटी, बना दिया 24070 करोड़ का मालिक, रतन भी फिदा

Ashish Kushwaha

​FirstCry वैल्यूएशन​

फर्स्टक्राई का संचालन करने वाली कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस 2.9 बिलियन डॉलर (24,070 करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन पर अपना आईपीओ IPO 6 अगस्त को ला रही है।

Credit: Twitter

​​फर्स्टक्राई​​

फर्स्टक्राई एक ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म है जिसमें डायपर, खिलौने, कपड़े, एक्सेसरीज और अन्य कैटेगरी में 6,000 ब्रांडों के दो लाख से अधिक शिशु और बच्चों के उत्पाद हैं।

Credit: Twitter

​​Firstcry के को-फाउंडर सुपम माहेश्वरी ​​

Firstcry के को-फाउंडर सुपम माहेश्वरी ने अमिताव साहा के साथ मिलकर ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म ब्रेनविसा टेक्नोलॉजीज नाम का प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। इसके बाद उन्होंने Firstcry की शुरुआत की थी।

Credit: Twitter

​क्या है ब्रांड बनाने के पीछे की कहानी​

सुपम को बिजनेस ट्रिप पर विदेश जाना होता था। उन्होंने हाल ही में जन्मी बेटी के लिए विदेश में कई प्रोडक्ट और ब्रांड्स के विकल्प देखने को मिले।

Credit: Twitter

You may also like

ये है देश की पहली स्टील कंपनी, 116 साल प...
इजरायल या ईरान किसकी करेंसी मजबूत, जानें...

​बच्चो के लिए ब्रांडेड कपड़ों की थी कमी​

जब वह भारतीय लोकल मार्केट में आए तो उन्हें वैसे ब्रांडेड, प्रोडक्ट नहीं मिल पा रहे थे। यहीं से उन्होंने बच्चों के लिए ब्रांडेड कपड़ों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लाने की ठानी।

Credit: Twitter

​​FirstCry में रतन टाटा के 77900 शेयर ​​

FirstCry में रतन टाटा के 77,900 शेयर हैं, जिन्हें उन्होंने 2016 में सॉफ्टबैंक और प्रेमजी इन्वेस्ट सपोर्टेड फर्म में 0.02 फीसदी हिस्सेदारी 66 लाख रुपये में खरीदी थी। जिसकी औसत कीमत 84.72 रुपये थी।

Credit: Twitter

​FirstCry अपने शेयरों को बेच रही​

FirstCry अपने शेयरों को 440 रुपये से 465 रुपये के भाव पर बेचने वाली है। इस भाव पर टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को बंपर मुनाफा होने वाला है।

Credit: Twitter

​​आईपीओ में रतन टाटा अपनी हिस्सेदारी बेच रहे​​

आईपीओ में रतन टाटा अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं, इसका मतलब है कि वे अपने निवेश करीब 5 गुना रिटर्न लेकर कंपनी से निकल जाएंगे।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है देश की पहली स्टील कंपनी, 116 साल पुरानाहैइतिहास

ऐसी और स्टोरीज देखें