Jul 21, 2025

​कनाडा, ब्राजील, ब्रिटेन की GDP से आगे निकला क्रिप्टो मार्केट​

Richa Tripathi

​इतना बड़ा है क्रिप्टो मार्केट ​

क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दुनियाभर में क्रिप्टो का कुल बाजार मूल्य अब 4 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक हो गया है।

Credit: iStock

​इन देशों की जीडीपी से आगे निकला ​

​​क्रिप्टो करेंसी का मार्केट इतना बड़ा हो गया है कि इसने ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, ब्राजील और रूस जैसे कई विकसित देशों की सालाना GDP को भी पीछे छोड़ दिया है।

Credit: iStock

​डिजिटल असेट हुआ मजबूत ​

​इस तेजी ने दुनिया भर की आर्थिक परिदृश्य में डिजिटल असेट की भूमिका को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।

Credit: iStock

​क्रिप्टोकरेंसी भी बढ़ रही ​

क्रिप्टो मार्केट की यह रफ्तार सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि बिटकॉइन और ईथर जैसी टॉप क्रिप्टोकरेंसी के मूल्यों में भी दिख रही है।

Credit: iStock

You may also like

मृत्यु के बाद पैन कार्ड को बंद न कराया त...
भूटान में पेट्रोल का रेट कितना, भारत से ...

​कितनी है बिटकॉइन की कीमत ​

​​इस हफ्ते बिटकॉइन की कीमत रिकॉर्ड 123,205 डॉलर तक पहुंच गई। जबकि ईथर में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

Credit: iStock

​इनमे भी आई तेजी ​

​​यूनिस्वैप में 20% की बढ़त और सोलाना में 5।6% की तेजी ने बाजार को नई ऊंचाई दी है।

Credit: iStock

​क्यों आ रही है तेजी ​

क्रिप्टो मार्केट की ये ऊंचाई कीमतों की बढ़त नहीं है, बल्कि अमेरिका में बन रहे नए नियमों का असर भी है।

Credit: iStock

​इस फैसले का असर ​

​​अमेरिकी संसद ने हाल ही में स्‍टेबलकॉइंस पर पहला संघीय कानून पास किया, जिस पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर किए। स्‍टेबलकॉइंस वे क्रिप्टो टोकन होते हैं जिनकी कीमत डॉलर जैसी फिएट करंसी से जुड़ी होती है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मृत्यु के बाद पैन कार्ड को बंद न कराया तो क्या हो सकता है नुकसान?

ऐसी और स्टोरीज देखें