Dec 16, 2024

दुबई जाने की क्या जरुरत, जब इस पड़ोसी देश में मिल रहा सस्ता सोना

Ramanuj Singh

सबस से सस्ता सोना कहां?

दुनिया में सबसे सस्ते सोने की बात आती है तो अक्सर लोगों की जुबां पर दुबई का नाम होता है।

Credit: Canva

पड़ोसी देश में भी सस्ता सोना

आइए जानते हैं दुनिया का सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है, इस लिस्ट में भारत का एक पड़ोसी देश भी है।

Credit: Canva

भुटान में भी सस्ता सोना

दुनिया का सबसे सस्ता सोना भूटान में भी मिलता है, आखिर भूटान में सोना इतना सस्ता क्यों है?

Credit: Canva

भूटान में सोने का रेट

भूटान में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपये है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,402 रुपये है। (सोर्स- candere डॉट कॉम)

Credit: Canva

दुबई में सोने का रेट

दुबई में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 77,950 रुपये है और 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 71,402 रुपये है। (सोर्स- candere डॉट कॉम)

Credit: Canva

भूटान में सोना सस्ता क्यों?

भूटान में सोना सस्ता मिलने की सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां सोने पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाता है। टैक्स-फ्री सोने के लिए भी मशहूर है।

Credit: Canva

भूटान में आयात शुल्क भी कम

भूटान में आयात शुल्क भी बहुत कम है। भारत और भूटान की करेंसी की वैल्यू समान होने के कारण भारतीयों के लिए यह और फायदेमंद हो जाता है।

Credit: Canva

भूटान में ड्यूटी फ्री स्टोर्स से खरीदे सस्ता सोना

भूटान में सोना ड्यूटी-फ्री स्टोर्स से खरीद सकते हैं, ये स्टोर्स आमतौर पर भूटान सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं। भूटान में यहां से भारतीय बिना किसी एडिशनल चार्जेस के सोना खरीद सकते हैं।

Credit: Canva

भूटान में सस्ता सोना खरीदने के लिए इन नियमों का करना होगा फॉलो

भूटान में सोना खरीदने के लिए कुछ नियमों को फॉलो करना पड़ता है। विदेशी पर्यटक को भूटान सरकार द्वारा प्रमाणित होटल में कम से कम एक रात रुकना जरूरी होता है।

Credit: Canva

भारतीयों के लिए ये भी छूट

सोना खरीदने के लिए पर्यटकों को अमेरिकी डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। भारतीयों को प्रति व्यक्ति रोज केवल 1,200-1,800 रुपये की सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस (SDF) का भुगतान करना होता है।

Credit: Canva

इन वजहों भूटान में सोना सस्ता

इन्हीं सब वजहों से भूटान में सोने की कीमतें भारत और अन्य देशों की अपेक्षा काफी कम होती हैं। यहां विदेशी मेहमान टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी की बचत के कारण कम कीमत में हाई क्वालिटी वाला गोल्ड खरीद सकते हैं।

Credit: Canva

भारतीयों के लिए भुगतान प्रक्रिया आसान

भूटान में सोना खरीद में भारतीय करेंसी का इस्तेमाल न होने के बावजूद भुगतान की प्रक्रिया भारतीयों के लिए काफी आसान रखी गई है।

Credit: Canva

भूटान में सोना खरीदने पर जरूर लें रसीद

भूटान में सोने की खरीदारी पर पर्यटकों को रसीद लेना भी जरूरी होता है। कुछ सालों से भूटान में सस्ते सोने की जानकारी तेजी से लोगों तक पहुंच रही है।

Credit: Canva

Thanks For Reading!

Next: इधर चीन के साथ उलझा रहा अमेरिका, उधर कनाडा-मेक्सिको ने मारी बाजी