Jan 02, 2025

बिहार के बेटे ने ठेले पर शुरू किया ये कारोबार, अब बना रहे हैं सालाना 50 करोड़

Ramanuj Singh

​कठिनाई में बीता बचपन​

बिहार में गया के रहने वाले प्रमोद कुमार भदानी का बचपन आर्थिक तंगी में बीता था, उनके पिता छोटे मिठाई व्यापारी थे जो ठेले पर लड्डू बेचकर परिवार का गुजारा करते थे।

Credit: Facebook/Canva

​ऐसे की शुरुआत​

ईटीवी भारत (ETV Bharat) की रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोद कुमार भदानी ने 14 वर्ष की उम्र में अपने पिता से 2500 रुपये की पूंजी लेकर लड्डू बेचने का कारोबार शुरू किया।

Credit: Facebook/Canva

​मेहनत और समर्पण​

प्रमोद कुमार भदानी ने दिन-रात 19 घंटे काम किया, लड्डू बनाने और बेचने में अपनी पूरी मेहनत लगाई। उनके लड्डू की मिठास ने स्थानीय लोगों का दिल जीता।

Credit: Facebook/Canva

​सालाना आय​

प्रमोद कुमार भदानी का यह बिजनेस अब करोड़ों का हो चुका है, उनका सालाना टर्नओवर 50 करोड़ से अधिक है। उनके आठ आउटलेट्स हैं।

Credit: Facebook/Canva

You may also like

बीवी भाग जाएगी, गौतम अडानी ने क्यों कही ...
ये है ITC का सबसे पहला होटल, जानें कितना...

​मिठाई फैक्ट्री की प्लानिंग​

प्रमोद कुमार भदानी ने बिहटा में मिठाई की फैक्ट्री बनाने की योजना बनाई है और प्रमोद लड्डू भंडार नाम से एक कंपनी भी चलाई है।

Credit: Facebook/Canva

​बिजनेस में बढ़त​

प्रमोद कुमार भदानी पहले ठेले से लड्डू बेचने से शुरू होकर छोटी दुकान से बड़ी दुकान तक पहुंचे, अब उनका बिजनेस लाखों ग्राहकों की पसंद बन चुका है।

Credit: Facebook/Canva

​सफलता का मंत्र​

ईटीवी भारत (ETV Bharat) की रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोद कुमार भदानी का मानना है कि सफलता का असली मंत्र ग्राहकों की जरूरतों और गुणवत्ता को समझकर काम करना है, साथ ही ग्राहकों को उनके पैसे का मूल्य देने पर ध्यान देना चाहिए।

Credit: Facebook/Canva

​युवाओं के लिए मैसेज​

प्रमोद कुमार भदानी युवाओं को सलाह देते हैं कि वे ग्राहकों की जरुरतों को समझें, गुणवत्ता, पैकेजिंग और अच्छे रिश्तों पर ध्यान दें।

Credit: Facebook/Canva

​पुरस्कार और सम्मान​

प्रमोद को उनके व्यापारिक सफलता के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, जिसमें बिहार के राज्यपाल से सम्मान और उद्योग विभाग से मान्यता शामिल है

Credit: Facebook/Canva

​समाज के लिए योगदान​

प्रमोद अब समाज के लिए कुछ अच्छा करने की चाह रखते हैं और लगातार अपनी मेहनत और उद्यमिता के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

Credit: Facebook/Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बीवी भाग जाएगी, गौतम अडानी ने क्यों कही ये बात: जानकरआएगा..

ऐसी और स्टोरीज देखें