ये है भारत का सबसे बड़ा मॉल, जानें दुबई वाले से बड़ा या छोटा

Kashid Hussain

Mar 26, 2024

​लुलु इंटरनेशनल​

कोच्चि में मौजूद लुलु इंटरनेशनल भारत का सबसे बड़ा मॉल है। ये दुबई स्थित भारतीय अरबपति एमए यूसुफ अली के लुलु ग्रुप का मॉल है

Credit: Lulu Mall/Twitter

​​68,000 वर्ग मीटर में फैला ​​

ये मॉल 68,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसमें 57,600 वर्ग मीटर का कुल रिटेल स्पेस है

Credit: Lulu Mall/Twitter

​​द दुबई मॉल​​

वहीं 89.46 लाख वर्ग मीटर एरिया के साथ दुबई का द दुबई मॉल दुनिया में सबसे बड़ा मॉल है

Credit: Lulu Mall/Twitter

टाटा इंवेस्टमेंट ने डुबोया

​​2,500 सीटों वाला फूड कोर्ट​​

मॉल में भारत के सबसे बड़े हाइपरमार्केट में से एक है। यहां 2,500 सीटों वाला फूड कोर्ट, 9 डाइनिंग रेस्टोरेंट और 6 कैफे हैं

Credit: Lulu Mall/Twitter

You may also like

अमूल चला अमेरिका, जानें वहां कितने बड़े ...
ये है दुनिया का सबसे महंगा कलर, 10 ग्राम...

​​गोल्ड क्लास 9-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स ​​

मॉल में एक गोल्ड क्लास 9-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स है। इस मॉल में एक लीजर जोन और 3096 गाड़ियों के लिए पार्किंग स्लॉट है

Credit: Lulu Mall/Twitter

​​भारत में कुल 6 मॉल​​

लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के भारत में कुल 6 मॉल हैं। इनमें कोच्चि के अलावा बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में भी इसके मॉल मौजूद हैं

Credit: Lulu Mall/Twitter

​​कर्मचारियों की संख्या 70000 से अधिक​​

बाकी तीन मॉल लखनऊ, हैदराबाद और पलक्कड़ में स्थित हैं। लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के कर्मचारियों की संख्या 70000 से अधिक है

Credit: Lulu Mall/Twitter

​​सालाना टर्नओवर​​

लुलु ग्रुप इंटरनेशनल का सालाना टर्नओवर 66687 करोड़ रु है

Credit: Lulu Mall/Twitter

​कई देशों में फैला कारोबार​

इसके रिटेल स्टोर यूएई, भारत, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, मिस्र, मलेशिया और इंडोनेशिया में मौजूद हैं

Credit: Lulu Mall/Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अमूल चला अमेरिका, जानें वहां कितने बड़े पैकेट में मिलेगा दूध

ऐसी और स्टोरीज देखें