Jan 01, 2026
वित्त वर्ष 2024-25 में देश में एटीएम की संख्या घटकर 2,51,057 रह गई, जबकि एक साल पहले यह 2,53,417 थी।
Credit: istock
प्राइवेट बैंकों के एटीएम 79,884 से घटकर 77,117 रह गए, यानी गिरावट अधिक रही।
Credit: istock
सरकारी क्षेत्र के बैंकों के एटीएम 1,34,694 से घटकर 1,33,544 हो गए।
Credit: istock
आरबीआई के अनुसार, डिजिटलीकरण में बढ़ोतरी और बैंकों द्वारा एटीएम बंद किया जाना मुख्य कारण हैं।
Credit: istock
स्वतंत्र रूप से संचालित व्हाइट लेबल एटीएम बढ़कर 36,216 हो गए।
Credit: istock
सरकारी बैंकों के एटीएम ग्रामीण से लेकर महानगरीय क्षेत्रों में समान रूप से हैं, जबकि निजी व विदेशी बैंक मुख्यतः शहरी क्षेत्रों पर केंद्रित हैं।
Credit: istock
बैंक शाखाओं की संख्या बढ़कर 1.64 लाख हो गई, जो सालाना आधार पर 2.8% वृद्धि है।
Credit: istock
सार्वजनिक बैंकों ने नई शाखाओं में से दो-तिहाई ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में खोलीं।
Credit: istock
नई शाखाओं में निजी बैंकों की हिस्सेदारी 67.3% से घटकर 51.8% रह गई।
Credit: istock
बीएसबीडीए खातों की संख्या 72.4 करोड़ तक पहुंची, कुल जमा 3.3 लाख करोड़ रुपये रहा और 97.6% खाते जमा बीमा के दायरे में हैं।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स