Oct 10, 2024

इतनी छोटी उम्र में इस शख्स ने मात्र 21 हजार में शुरू की थी टाटा, अब 30 लाख करोड़ का ग्रुप

Ashish Kushwaha

​टाटा ग्रुप भारत के सबसे बड़े उद्योगों में से एक​

टाटा ग्रुप भारत के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है। नमक से लेकर ट्रक बनाने वाले टाटा ग्रुप का इतिहास करीब 150 साल पुराना है।

Credit: Tata

पेटीएम शेयर

​टाटा ग्रुप के गॉडफादर​

टाटा ग्रुप के गॉडफादर गुजरात के नवसारी में जन्मे जमशेदजी टाटा ने 1870 के दशक में इस विशाल बिजनेस साम्राज्य की नींव रखी।

Credit: Tata

​14 वर्ष की उम्र में अपने पिता के साथ रहने के लिए बंबई चले गए​

जमशेदजी महज 14 वर्ष की उम्र में अपने पिता के साथ रहने के लिए बंबई चले गए और एलफिंस्टन कॉलेज में दाखिला लिया।

Credit: Tata

​अंग्रेजों का था शासन​

जमशेदजी बिजनेस में उस वक्त उतरे जब भारतीय लोग अंग्रेजों के शासन के चलते हताशा का अनुभव कर रहे थे।

Credit: Tata

You may also like

अबू धाबी बना दुनिया का सबसे अमीर शहर, दौ...
ये हैं भारत की टॉप 10 सबसे बड़ी IT कंपनि...

​जमशेदजी ने 21,000 रुपये की पूंजी के साथ शुरू किया बिजनेस​

29 साल की उम्र में जमशेदजी ने 21,000 रुपये की पूंजी के साथ 1869 में बॉम्बे में एलेक्जेंड्रा मिल की स्थापना की। उनका यह फैसला टाटा ग्रुप के बिजनेस साम्राज्य की नींव बनी।

Credit: Tata

​26 लिस्टेड कंपनियां​

आज की तारीख में टाटा ग्रुप करीब 26 कंपनियों को चलाता है।

Credit: Tata

​टाटा मोटर्स, टाटा पावर​

जिनमें टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा स्टील, टाइटन, तनिष्क, टाटा कम्युनिकेशन, ट्रेंट और टाटा एलेक्सी शामिल है।

Credit: Tata

​टाटा का संयुक्त रूप से मार्केट कैप​

टाटा के 26 पब्लिक रूप से लिस्टेड कंपनियों 31 मार्च, 2024 तक बाजार पूंजीकरण 365 बिलियन डॉलर से अधिक (30.30 लाख करोड़) है। सोर्स- टाटा वेबसाइट

Credit: Tata

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अबू धाबी बना दुनिया का सबसे अमीर शहर, दौलत गिनने बैठे तो भूल जाएंगे गिनती

ऐसी और स्टोरीज देखें