Jul 25, 2025

कभी हुए थे दिवालिया, अब 'फ्रॉड' का टैग, कितनी है अनिल अंबानी की नेटवर्थ

Richa Tripathi

​​नहीं कम हो रहीं मुश्किलें ​​​


एक समय भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल रहे अनिल अंबानी के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अनिल अंबानी की गिनती कभी दुनिया के टॉप अमीरों में होती थी. ऐसे में आइए जानते अब उनकी कितनी नेटवर्थ है?

Credit: Instagram

​​'फ्रॉड' का टैग ​​​


एक समय देश के कॉर्पोरेट जगत के चमकते सितारे रहे अनिल अंबानी की कई कंपनियां अब या तो दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं या बिक चुकी हैं। हाल ही में एसबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी को ‘फ्रॉड’ घोषित कर दिया था। इससे उनकी व्यावसायिक साख को और झटका लगा है।

Credit: Instagram

​​कभी मुकेश अंबानी से भी थे अमीर​​


​अनिल अंबानी का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। जब 2005 में मुकेश और अनिल अंबानी के बीच रिलायंस समूह का बंटवारा हुआ, तो अनिल को रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस एनर्जी और रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज जैसी बड़ी कंपनियां मिलीं।

Credit: Instagram

​​दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स ​​​​

​2008 में रिलायंस पावर की सफल लिस्टिंग के बाद अनिल अंबानी की नेट वर्थ में जबरदस्त उछाल आया और वे $42 अरब (करीब ₹3.5 लाख करोड़) की संपत्ति के साथ दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

Credit: Instagram

You may also like

​मालदीव के 55000 भारत के कितने रुपये के ...
​धान की फसल में डाल दें ये देसी खाद, उत्...

​​भाई को छोड़ा पीछे ​​​


​उस वक्त उन्होंने अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया था। अनिल अंबानी की गिरावट का सबसे बड़ा कारण बना गलत निवेश निर्णय, खासकर टेलीकॉम सेक्टर में। रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

Credit: Instagram

​​जीरो नेटवर्थ ​​​

​​इसके अलावा, उनके ग्रुप ने बड़े पैमाने पर कर्ज लिया, जो समय के साथ बढ़ता गया। फरवरी 2020 में अनिल अंबानी ने लंदन की एक अदालत में खुद को दिवालिया घोषित करते हुए कहा था कि उनकी ‘जीरो नेटवर्थ’ हो गई है।

Credit: Instagram

​​अब इतनी है नेटवर्थ ​​​

कभी शिखर पर रहे अनिल अंबानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। 2019 में फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति $1.7 बिलियन थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 मार्च 2025 तक उनकी अनुमानित नेट वर्थ केवल $530 मिलियन (करीब ₹4,400 करोड़) रह गई है।

Credit: Instagram

​​मुकेश अंबानी की नेटवर्थ ​​​

​​वहीं, मुकेश अंबानी आज भी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग ₹9.10 लाख करोड़ आंकी गई है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर की हालिया मुनाफे से अनुमान लगाया जा रहा है कि अनिल अंबानी वापसी की दिशा में कुछ प्रयास कर रहे हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​मालदीव के 55000 भारत के कितने रुपये के बराबर, जानकर चौंक जाएंगे​

ऐसी और स्टोरीज देखें