Dec 27, 2024

कहां है दुनिया का सबसे बड़ा ऑब्जर्वेशन व्हील, आम लोगों के लिए खुला, टिकट की कीमत इतनी

Ramanuj Singh

​दुबई में है ऑब्जर्वेशन व्हील​

दुनिया के सबसे बड़े ऑब्जर्वेशन व्हील, ऐन दुबई आम लोगों के लिए खुल गया है। आकर्षण सुधार कार्यों के लिए मार्च 2022 से बंद था।

Credit: Canva

​25 दिसंबर 2023 को सॉफ्ट लॉन्च​

250 मीटर ऊंचे दुनिया के सबसे बड़े ऑब्जर्वेशन व्हील का 25 दिसंबर को सॉफ्ट लॉन्च हुआ और अब यह पूरी तरह से चालू है।

Credit: Canva

​ऑब्जर्वेशन व्हील विजिट के लिए टिकट की कीमतें​

ऐन दुबई की वेबसाइट पर अब विजिटर्स को बंद होने की सूचना देने वाला मैसेज दिखाई नहीं देता। इसके बजाय इसमें विभिन्न टिकटिंग विकल्पों की लिस्ट दी गई है। टिकट अब खरीद के लिए उपलब्ध हैं। ऑब्जर्वेशन व्हील की टिकट कीमतें 145 दिरहम से शुरू है। टिकट खरीदने के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। व्यू टिकट की कीमत 145 दिरहम, व्यू प्लस टिकट की कीमत 195 दिरहम, प्रीमियम टिकट की कीमत 265 दिरहम, वाआईपी टिकट की कीमत 1260 दिरहम।

Credit: Canva

​संचालन समय और दिन​

दुनिया के सबसे बड़े ऑब्जर्वेशन व्हील ऐन दुबई मंगलवार से शुक्रवार तक, दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक और सप्ताहांत पर सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होता है।

Credit: Canva

You may also like

पाकिस्तान से आईं भारत, 300 रु से ऐसे बना...
​भारत में नोटो की छपाई कहां होती है? कहा...

​सवारी की अवधि​

दुनिया के सबसे बड़े ऑब्जर्वेशन व्हील ऐन दुबई पर प्रत्येक सवारी के लिए टाइम करीब 38 मिनट होती है, जो दुबई के क्षितिज का 360-डिग्री दृश्य प्रस्तुत करती है।

Credit: Canva

​केबिन क्षमता​

दुनिया के सबसे बड़े ऑब्जर्वेशन व्हील में 48 केबिन हैं, जिनकी कुल क्षमता 1,750 लोगों की है।

Credit: Canva

​ऊंचाई​


दुनिया के सबसे बड़े ऑब्जर्वेशन व्हील ऐन दुबई शहर से 250 मीटर ऊपर है, जो इसे लास वेगास के हाई रोलर से 82 मीटर ऊंचा बनाता है।

Credit: Canva

​स्थान​

दुनिया का सबसे बड़े ऑब्जर्वेशन व्हील लोकप्रिय जुमेराह बीच रेसिडेंस (JBR) से दूर ब्लूवाटर्स द्वीप पर स्थित है।

Credit: Canva

​ओपन होने में क्यों हुई देरी​

ऐन दुबई शुरू में मार्च 2022 में संवर्द्धन कार्यों के लिए बंद हो गया था और ईद अल फितर 2022 के लिए फिर से खुलने वाला था। दिसंबर 2023 में वर्तमान सॉफ्ट लॉन्च तक इसे फिर से खोलने में बार-बार देरी हुई।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पाकिस्तान से आईं भारत, 300 रु से ऐसे बना लिया 7000 करोड़ का सामाज्य

ऐसी और स्टोरीज देखें