Jun 21, 2025
अक्सर लौकी की बेल में फल छोटे रह जाते हैं या कीड़ों और रोगों से खराब हो जाते हैं, जिससे उत्पादन में गिरावट आती है।
Credit: istock
एक साधारण, घर पर बनने वाला लिक्विड फर्टिलाइजर इस समस्या का कारगर समाधान हो सकता है।
Credit: istock
इस खाद को बनाने के लिए केवल तीन चीजी की जरूरत है: आलू के छिलके, केले के छिलके और बेकिंग सोडा।
Credit: istock
आलू के छिलके में पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पौधे की वृद्धि में सहायक होते हैं।
Credit: istock
केले के छिलके में उच्च मात्रा में पोटैशियम होता है, जो बेल की मजबूती और फल की गुणवत्ता में वृद्धि करता है।
Credit: istock
बेकिंग सोडा लौकी पौधे को फंगल रोगों और कीटों से बचाता है, जिससे पौधा स्वस्थ रहता है।
Credit: istock
मिक्सर जार में एक आलू का छिलका, एक केले का छिलका और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें, फिर पानी मिलाकर अच्छी तरह पीसें।
Credit: istock
तैयार मिश्रण को 1 लीटर पानी में मिलाकर पौधे की जड़ में डालें। यह हफ्ते में एक बार किया जा सकता है।
Credit: istock
इस लिक्विड फर्टिलाइजर के उपयोग से लौकी की बेल में नीचे से ऊपर तक ढेर सारी स्वस्थ लौकियां लगती हैं।
Credit: istock
यह उपाय न केवल सस्ता और पर्यावरण अनुकूल है, बल्कि रासायनिक खाद की तुलना में अधिक सुरक्षित और प्रभावशाली भी है। (डिस्क्लेमर: यह जानकारी इंटरनेट पर आधारित जानकारी पर है, अगर आप इसकी खेती करने जा रहे हैं तो कृषि एक्सपर्ट से संपर्क करें।)
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स