Mar 11, 2024

Zomato के फाउंडर ने खरीदी करीब 5 करोड़ की कार, कलेक्शन देखने लायक

Anshuman Sakalley

​दीपिंदर गोयल ​

जोमेटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल को बिजनेस के साथ शानदार कारों में भी बहुत दिलचस्पी है। इनके कार कलेक्शन में एस्टन मार्टिन डीबी12 जुड़ गई है।

Credit: Times Now Digital

Grand Vitara Discount

​एस्टन मार्टिन डीबी12 ​

कारटोक की मानें तो ऐस्टन मार्टिन डीबी 12 को दीपिंदर ने अपने कार कलेक्शन का हिस्सा बनाया है। इनका कलेक्शन जोरदार कारों से लोडेड है।

Credit: Times Now Digital

Kia Clavis Compact SUV

​कितनी है कीमत ​

एस्टन मार्टिन डीबी12 की इस समय भारतीय मार्केट में कीमत करीब 4.59 करोड़ रुपये है। लुक और स्टाइल में मामले में ये एक शानदार कार है।

Credit: Times Now Digital

​​सेलेब्स में पॉपुलर​

इस कार को भारत में कई सेलेब्स अपने कार कलेक्शन में एस्टन मार्टिन डीबी12 शामिल कर चुके हैं। दीपिंदर गोयल भी इनमें से एक हैं।

Credit: Times Now Digital

You may also like

फॉर्च्यूनर के बजट में मिल जाता है ये हेल...
द्वारका एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, जानें कि...

​जबरदस्त केबिन ​

इस स्पोर्ट्स कार का केबिन देखकर आपको इसकी कीमत का अंदाजा हो जाएगा। ये हाइटेक फीचर्स से लोडेड बेहद आरामदायक केबिन है।

Credit: Times Now Digital

​पॉर्श 911 टर्बो एस ​

पॉर्श की ये स्पोर्ट्स कार ना सिर्फ तगड़े लुक, बल्कि बहुत फर्तीले और दमदार इंजन से भी लैस है। दीपिंदर को इस कार से काफी लगाव है।

Credit: Times Now Digital

​फरारी रोमा ​

दीपिंदर के कार कलेक्शन में फरारी की खूबसूरत कार रोमा भी शामिल है जो सड़क पर भी तूफानी प्रदर्शन करती है।

Credit: Times Now Digital

​लैंबॉर्गिनी उरुस ​

भारत के बहुत सारे बड़े सेलेब्स के साथ दीपिंदर गोयल के कार कलेक्शन में भी लैंबॉर्गिनी की उरुस एसयूवी शामिल है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: फॉर्च्यूनर के बजट में मिल जाता है ये हेलीकॉप्टर, मस्कीटो इसका निक नेम

ऐसी और स्टोरीज देखें