Dec 26, 2024
यूएई के अबू धाबी में 2025 से दुनिया की पहली फ्लाइंग टैक्सी सर्विस शुरू होने वाली है। ये अर्बन ट्रांसपोर्ट में एक नई क्रांति की शुरुआत मानी जा रही है।
Credit: Times Now Digital
इस प्रोजेक्ट के लिए अबू धाबी और यूएस की कंपनी के बीच रजामंदी हुई है। ये कंपनी ईवोल्ट एयरक्राफ्ट बनाती है जो बिना रनवे के टेकऑफ करते हैं।
Credit: Times Now Digital
ये इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी है जो बूंद भर ईंधन नहीं पीते और प्रदूषण के नाम पर ये ईको फ्रेंडली हैं। इसके अलावा ये बहुत किफायती भी साबित होंगे।
Credit: Times Now Digital
अगर आपको ट्रैफिक भरी सड़कों पर कार से जाने में 2 घंटे लगते हैं, तो फ्लाइंग टैक्सी की मदद से ये काम कुछ ही मिनटों में पूरा कर 80 प्रतिशत तक समय बचा सकते हैं।
Credit: Times Now Digital
आर्चर के मिडनाइट ईवोल्ट एयरक्राफ्ट को 240 किमी/घंटा रफ्तार पर उड़ाया जा सकता है। यानी घंटे भर की यात्रा को ये एयरक्राफ्ट कुछ ही मिनट में पूरा कर देता है।
Credit: Times Now Digital
मिडनाइट ईवोल्ट एयरक्राफ्ट को एक बार फुल चार्ज करने पर 161 किमी तक चलाया जा सकता है। यानी एक शहर से दूसरे नजदीकी शहर भी आसानी से जा सकते हैं।
Credit: Times Now Digital
मिडनाइट ईवोल्ट में चा��� लोग एक साथ बैठकर यात्रा कर सकते हैं जिसमें आगे अलग से पायलेट की सीट होगी। इसे सेफ्टी के मामले में भी जोरदार बनाया गया है।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स