कार में जलने वाली इन 7 में से किसी भी लाइट को न करें नजरअंदाज, वरना हो जाएगा हादसा !

Kashid Hussain

Apr 21, 2025

​​तुरंत अलर्ट होना चाहिए​​

कार में कुछ ऐसी लाइट्स होती हैं, जो जलने पर किसी खतरे का संकेत देती हैं। आपको इन लाइटों में से किसी के भी जलने पर तुरंत अलर्ट होना चाहिए

Credit: Canva/X

​​इंजन वार्निंग लाइट​​

हेलीकॉप्टर की तरह दिखने वाली 'इंजन वार्निंग लाइट' इंजन में खराबी (जैसे सेंसर फेल या इग्निशन सिस्टम की समस्या) को बताती है। इसकी अनदेखी करने से इंजन फेल हो सकता है

Credit: Canva/X

बैंक शेयरों में तेजी

​​लो ऑयल प्रेशर वार्निंग लाइट​​

पुराने जमाने के चिराग की तरह दिखने वाली 'लो ऑयल प्रेशर वार्निंग लाइट' तेल की कमी या तेल पंप में खराबी का संकेत देती है। बिना तेल के इंजन सीज हो जाएगा

Credit: Canva/X

​​ओवरहीटिंग वार्निंग लाइट​​

थर्मामीटर की तरह दिखने वाली 'ओवरहीटिंग वार्निंग लाइट' इंजन के ज्यादा गर्म होने का संकेत होता है। यह कूलेंट लीक या रेडिएटर की खराबी के कारण हो सकता है

Credit: Canva/X

You may also like

ये हैं 5 किफायती लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें...
2025 में खरीदने के लिए 5 लग्जरी SUVs, दु...

​​ब्रेक सिस्टम वार्निंग लाइट​​

इस फोटो में दिखने वाली 'ब्रेक सिस्टम वार्निंग लाइट' ब्रेक फ्लूइड की कमी, ब्रेक पैड में घिसावट या ABS सिस्टम की खराबी बताती है। ब्रेक फेल हुआ तो दुर्घटना का जोखिम बढ़ेगा

Credit: Canva/X

​​बैटरी/चार्जिंग सिस्टम लाइट​​

प्लस-माइनस के निशान वाली बैटरी/चार्जिंग सिस्टम लाइट का मतलब है कि बैटरी चार्ज नहीं हो रही या अल्टरनेटर में खराबी है। इससे लाइट्स-हॉर्न बंद हो सकते हैं

Credit: Canva/X

​​ABS वार्निंग लाइट​​

ABS वार्निंग लाइट एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की खराबी बताती है। इसके बिना इमरजेंसी ब्रेकिंग में पहिए लॉक हो सकते हैं, जिससे गाड़ी पलट भी सकती है

Credit: Canva/X

​​टायर प्रेशर मॉनिटरिंग लाइट​​

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग लाइट टायर में हवा की कमी बताती है। कम हवा पर टायर फट सकता है, जिससे आप कार का कंट्रोल खो देंगे

Credit: Canva/X

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं 5 किफायती लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, GenZ को खूब आएंगी पसंद

ऐसी और स्टोरीज देखें