Sep 18, 2024

इन कारों के साथ मिलता है सबसे बड़ा टचस्क्रीन, कीमत 10 लाख से कम

टाइम्स नाउ नवभारत

​MG विंडसर EV​

एमजी की हालिया लॉन्च विंडसर ईवी के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो बेस वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। टॉप मॉडल की तरफ जाएंगे तो आपको 15.6-इंच का टैबलेट जैसा टचस्क्रीन मिलेगा।

Credit: Times Now Digital

​सिट्रॉएन सी3 ​

सिट्रॉएन इंडिया ने अपनी सबसे छोटी कार सी3 के साथ भारतीय मार्केट में 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। फ्रांस की कार निर्माता कंपनी ने इस किफायती हैचबैक की फील ट्रिम के साथ ये टचस्क्रीन दिया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.47 लाख रुपये है।

Credit: Times Now Digital

​महिंद्रा XUV 3XO​

भारत में बहुत तेजी से पॉपुलर हुई महिंद्रा की एक्सयूवी 3एक्स0 खूब सारे हाइटेक फीचर्स से लोडेड है। इसके साथ 10.2-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एमएक्स2 वेरिएंट से मिलने लगता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

Credit: Times Now Digital

​एमजी कॉमेट ईवी ​

मॉरिस गैराजेस की माइक्रो इलेक्ट्रिक कार कॉमेट इस समय भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है। इसके साथ 10.25-इंच टसच्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एक्साइट वेरिएंट से मिलता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है जो काफी आकर्षक है।

Credit: Times Now Digital

You may also like

इन स्कूटर्स की बिल्ड क्वालिट से सबसे मजब...
3 लाख बजट में खरीद सकते हैं ये सुपरबाइक,...

​टाटा अल्ट्रोज ​

भारतीय मार्केट में सबसे पॉपुलर टाटा कारों में एक अल्ट्रोज आती है जिसे हाल में अपडेट कर अल्ट्रोज रेसर नाम से लॉन्च किया गया है। इसके एक्सजेड एलयूएक्स वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलना शुरू हो जाता है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये से शुरू होती है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इन स्कूटर्स की बिल्ड क्वालिट से सबसे मजबूत, 10 साल तक नो टेंशन

ऐसी और स्टोरीज देखें