Oct 10, 2024

रतन टाटा की 7 उपलब्धियां, इन्हें कभी भुला नहीं सकती भारत की जनता

टाइम्स नाउ नवभारत

​जगुआर लैंड रोवर ​

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो चुका है और उन्होंने देश में कई सारे मशहूद ब्रांड्स को सुपरहिट बनाया है। इनमें से सबसे बड़े ब्रांड्स में एक जगुआर लैंड रोवर है जिसे रतन टाटा ने खरीद लिया था। इसके बाद टाटा का लग्जरी कार सेगमेंट में भी दबदबा बन गया।

Credit: Image: Autocar UK

​टाटा नैनो लॉन्च​

टाटा मोटर्स की नैनो रतन टाटा का सपना था जिसे 2008 में लॉन्च किया गया था। इसे बतौर दुनिया की सबसे सस्ती कार पेश किया गया था जो भारत में लखटकिया नाम से मशहूर हुई। इसके साथ रतन टाटा ने हर घर में कार पहुंचाने का सपना देखा था। हालांकि कमजोर मांग के चलते ये बंद हो गई।

Credit: Image: Autocar UK

​टाटा इंडिका लॉन्च​

एक समय भारतीय मार्केट में एकतरफा बिकने वाली टाटा इंडिका भी रतन टाटा का ब्रेन चाइल्ड थी। इसे 1998 में लॉन्च किया गया था और ये मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनी थी। इसके साथ ही टाटा मोटर्स की पकड़ पैसेंजर वाहन मार्केट में मजबूत होना शुरू हो गई थी।?

Credit: Image: Autocar UK

​टाटा सफारी​

1998 में ही रतन टाटा की अगुआई में टाटा मोटर्स ने पहली बार सफारी एसयूवी भारत में लॉन्च की थी। ये भारत की पहली कुछ एसयूवी में शामिल है जिनका उत्पादन भारत में शुरू हो गया था। ये लंबे समय तक भारत में बेहद पॉपुलर रही, यही वजह है कि इसे दोबारा लॉन्च किया गया है।

Credit: Image: Autocar UK

You may also like

दशहरे पर स्कूटर खरीदने का है प्लान, ये र...
SUV देख-देख के हो गया भेजा फ्राई, 15 लाख...

​इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ​

रतन टाटा सही समय पर अपने फैसले लेने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने भारत में कब इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने चाहिए, इसे लेकर भी सटीक फैसला लिया था। यही वजह है कि आज देश के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में टाटा मोटर्स छाई हुई है। इनका उत्पादन भी भारत में ही किया जा रहा है।

Credit: Image: Autocar UK

​दिसंबर 2012 में क्या हुआ ​

करीब 50 साल तक टाटा मोटर्स और इस अंब्रेला के बाकी ब्रांड्स को सुपरहिट बनाने के बाद दिसंबर 2012 में टाटा सन्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि वो एमेरिटस ग्रुप के चेयरमैन बने रहे। हालांकि रतन टाटा के जीवित रहते उन्होंने टाटा से जुड़ा हर काम उनकी निगरानी में हुआ।

Credit: Image: Autocar UK

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दशहरे पर स्कूटर खरीदने का है प्लान, ये रहे 1 लाख से सस्ते सबसे अच्छे विकल्प

ऐसी और स्टोरीज देखें