Aug 12, 2024

टाटा कर्व एसयूवी के 5 खास फीचर्स, मुकाबले की किसी कार में आपको नहीं मिलेंगे

Times Now

​एक लॉन्च, एक बाकी ​

टाटा मोटर्स ने भारत में नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। अब 2 सितंबर 2024 को कंपनी इस एसयूवी का ईंधन से चलने वाला वेरिएंट लॉन्च करेगी। इस एसयूवी का केबिन फीचर्स से लोडेड है जिनमें से कुछ एक्सक्लूसिक फीचर्स हैं।

Credit: Times Now Digital

​दमदार बैटरी पैक ​

टाटा कर्व इलेक्ट्रिक के टॉप वेरिएंट को बड़े साइज का दमदार बैटरी पैक दिया गया है। ये 55 किलोवाट-आर बैटरी पैक है जो एमजी जेडएस ईवी को मिले 50.3 किलोवाट-आर और महिंद्रा एक्सयूवी400 को मिले 39.4 किलोवाट-आर बैटरी पैक के मुकाबले काफी बड़ा है।

Credit: Times Now Digital

​रेंज कितनी मिलेगी ​

बड़े बैटरी पैक के साथ आपको रेंज भी सबसे ज्यादा मिलती है। एमआईडीसी की मानें तो इसका 55 किलोवाट-आर बैटरी वाला वर्जन 585 किमी तक रेंज देता है। एक्सयूवी400 में ये रेंज 456 किमी और एमजी जेडएस ईवी में ये रेंज 461 किमी तक मिलती है।

Credit: Times Now Digital

​बूट स्पेस कितना ​

नई ईवी के साथ आपको दमदार बूट स्पेस भी मिलता है जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। सामान्य तौर पर इसमें 500 लीटर बूट स्पेस मिलता है। 40 प्रतिशत सीट फोल्ड होने पर 689 लीटर, 60 प्रतिशत फोल्ड होने पर 784 लीटर और पूरी तरह फोल्ड होने पर कुल बूट स्पेस 973 लीटर हो जाता है।

Credit: Times Now Digital

You may also like

ये हैं भारत में मिलने वाली 5 सबसे ज्यादा...
मारुति से मर्सिडीज तक, ये हैं भारत में म...

​पावर्ड टेलगेट​

कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मिले कुछ धाकड़ फीचर्स में पावर्ड टेलगेट शामिल है जो सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। ये काफी सहमलियत लेकर आता है और इसके साथ कार का स्वैग भी लग्जरी गाड़ियों वाला हो जाता है। ये मुकाबले में कहीं नहीं मिलता है।

Credit: Times Now Digital

​एवीएएस फीचर ​

अकॉस्टिक व्हीकल अलर्टिंग सिस्टम यानी एवीएएस फीचर टाटा कर्व एसयूवी को मिला है। ये फीचर सेगमेंट में पहली बार दिया गया है जो अब तक मुकाबले की किसी एसयूवी में नहीं मिला है। 20 किमी/घंटा रफ्तार पर पैदल यात्रियों की सेफ्टी के लिए साउंड अलर्ट देता है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं भारत में मिलने वाली 5 सबसे ज्यादा रफ एंड टफ बाइक्स, बजट 2.5 लाख

ऐसी और स्टोरीज देखें