Jan 13, 2025

बाइक या स्कूटर पर लगवा लें ये जुगाड़, गला छू भी नहीं पाएगा मांझा

Anshuman Sakalley

​उत्तरायण की पतंगबाजी ​

मकर संक्रांति पर गुजरात के साथ देशभर में पतंग उड़ाई जाती है जो बाइक चालकों के लिए खतरा साबित होती है। यहां हम आपको चाइनीज मांझे से बचने का उपाय बता रहे हैं।

Credit: X

2025 Tata Tigor Launched

​बहुत सस्ता है जुगाड़ ​

इस त्योहार पर पतंगबाजी के चलते हर साल सैकड़ों लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। जानलेवा मांझे से बचने के लिए कुछ सौ रुपये देकर इस मांझे को अपने गले से दूर रख सकते हैं।

Credit: X

​तार से बनाया जुगाड़ ​

बाइक या स्कूटर चालकों की गाड़ी के आगे एक मोटा तार लगाया जाता है जो 2 मिनट में फिट हो जाता है। इस तार से पतंग का मांझा आपको कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा पाता।

Credit: X

​गुजरात में सबके पास ​

मकर संक्रांति पर गुजरात में सबसे ज्यादा पतंग उड़ाई जाती है। इन पतंगों में चाइनीज मांझे का भी इस्तेमाल होता है। ये जुगाड़ सड़क पर ना दिखने वाले मांझे से बचाता है।

Credit: X

You may also like

5 करोड़ की नई कार तो ट्रेलर, एंजेल ब्रोक...
भलाई का इनाम! एक्सीडेंट में घायलों को अस...

​कई अन्य तरीके भी हैं ​

इसी समय लोगों की सुरक्षा के लिए कई सोशल वर्कर्स भी एक्टिव हो जाते हैं। ये लोग वाहन चालकों को गले पर पहनने के लिए एक सेफ्टी गियर देते हैं जिससे चोट नहीं लगती।

Credit: X

​शरीर तक नहीं आता ​

इस तार के टू-व्हीलर पर लगे होने से पतंग का मांझा आपके शरीर तक नहीं पहुंचता। ये तार इस मांझे को आपके सिर के उपर से निकाल देता है जिससे कोई नुकसान नहीं होता।

Credit: X

​आज ही लगवा लें ​

अगर आपके शहर में भी उत्तरायण पर जमकर पतंगबाजी होती है तो आज ही इस जुगाड़ को अपनी बाइक पर लगवा लें। इससे त्योहार के समय आपको अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।

Credit: X

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 5 करोड़ की नई कार तो ट्रेलर, एंजेल ब्रोकिंग के मालिक का गैराज सुपरहिट

ऐसी और स्टोरीज देखें