Jan 03, 2025

100 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने वाले पहले इंडियन, उधार से शुरू किया था बिजनेस

Anshuman Sakalley

​इस मामले में अंबानी से आगे ​

आरपी ग्रुप के मुखिया रवि पिल्लई के पिता एक किसान थे और उन्होंने उधार लेकर बिजनेस की शुरुआत की थी। ये पहले भारतीय भी हैं जिसने 100 करोड़ रुपये का हेलीकॉप्ट एयरबस एच145 खरीदा था।

Credit: Times Now Digital

All New Tata Sierra Coming Back

​अंबानी-अडानी से पहले खरीदा ​

भारत के दो अन्य धनकुबेर मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से भी पहले रवि पिल्लई ने ये एयरबस हेलीकॉप्टर खरीदा था। ये शानदार मशीन है जो पानी पर भी लैंड कर सकती है। इसकी डिलीवरी रवि ने करीब 2 साल पहले ली थी।

Credit: Times Now Digital

​कितनी स्पीड पर उड़ता है ​

एयरबस एच145 एक खास हेलीकॉप्टर है जिसकी सिर्फ 1,500 यूनिट ही दुनिया भर के लिए बनाई गई हैं। इसमें 2 पायलेट बैठ सकते हैं और 7 सवारियों की जगह इसमें मिलती है। इसे 246 किमी/घंटा रफ्तार पर उड़ाया जा सकता है।

Credit: Times Now Digital

​कार कलेक्शन भी लाजवाब ​

रवि पिल्लई के पास इस हेलीकॉप्टर के अलावा कई शानदार कारों का कलेक्शन भी है। 2011 में ही इन्होंने रोल्स रॉयस घोस्ट खरीद ली थी। भले ही ये कार लगभग 14 साल पुरानी हो चुकी है, लेकिन इसके फीचर्स आज भी हाइटेक हैं।

Credit: Times Now Digital

You may also like

बी-टाउन की इकलौती डीवा जिसके पास है Humm...
देसी यूट्यूबर का कारनामा, घर बैठे बना ली...

​मर्सिडीज मायबाक एस600 ​

रवि के आलीशान कार कलेक्शन में मर्सिडीज मायबाक एस600 लग्जरी सेडान भी आती है। यहां भी रवि पिल्लई दक्षिण भारत के पहले शख्स बने थे जिन्होंने मर्सिडीज-मायबाक रेंज की एस600 सेडान खरीदी थी।

Credit: Times Now Digital

​बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज सेडान ​

रवि के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज सेडान ने भी अपनी जगह सुरक्षित की है। ये बेहद आरामदायक कारों में एक है जिसका स्टाइल और डिजाइन भी शानदार है। इसके साथ दमदार इंजन और हाइटेक फीचर्स भी मिलते हैं।

Credit: Times Now Digital

​रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी ​

देश-दुनिया के सेलेब्स में रेंज रोवर एसयूवी की जोरदार डिमांड जारी है। इनमें से एक लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी रवि के कार कलेक्शन का हिस्सा है। ये दमदार इंजन वाली बहुत आरामदायक एसयूवी है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बी-टाउन की इकलौती डीवा जिसके पास है Hummer, नेक्स्ट लेवल स्वैग

ऐसी और स्टोरीज देखें