Oct 04, 2024

गांव-खेड़े में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं ये बाइक्स, माइलेज में सबकी बॉस

टाइम्स नाउ नवभारत

​होंडा शाइन 125 ​

ग्रामीण इलाकों में खूब पसंद की जाने वाली होंडा शाइन 125 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 81,251 रुपये है। कंपनी ने इसके साथ 124 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 10.59 बीएचपी ताकत और 11 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है और ये 55 किमी/लीटर तक माइलेज देती है।

Credit: Times Now

​बजाज प्लैटिना 100 ​

मध्यम वर्गीय ग्रामीण परिवारों की पसंदीदा बाइक्स में बजाज प्लैटिना 100 शामिल है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 68,685 रुपये है। कंपनी ने इसके साथ 102 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 7.8 बीएचपी ताकत और 8.34 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। 4 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये बाइक 72 किमी/लीटर तक माइलेज देती है।

Credit: Times Now

​बजाज सीटी100 ​

गांव-देहात में ग्राहकों को बजाज की सीटी100 खूब पसंद की जाती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 33,403 रुपये है और इस बजट की ये बहुत जोरदार मोटरसाइकिल है। बाइक को 102 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिला है जो 7.7 बीएचपी ताकत और 8.34 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ये बाइक 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और करीब 100 किमी/लीटर तक माइलेज निकालती है।

Credit: Times Now

​हीरो स्प्लैंडर प्लस ​

दशकों से शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की पसंदीदा बाइक हीरो स्प्लैंडर प्लस की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 77,020 रुपये है। इसके साथ 97.2 सीसी का इंजन मिलता है जो एक्ससेंस तकनीक के साथ आता है। ये इंजन 7.91 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और करीब 60 किमी/लीटर तक माइलेज देती है।

Credit: Times Now

You may also like

ये हैं भारत की सबसे महंगी 5 लग्जरी कारें...
भारत में इन बाइक्स की सबसे ताबड़तोड़ फैन फ...

​हीरो पैशन प्रो ​

पैसा वसूल बाइक्स की बात होती है तो पैशन प्रो का नाम भी ग्रामीण इलाकों में बहुत चलता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 81,032 रुपये है। ये मोटरसाइकिल 110 सीसी इंजन के साथ आती है जो 9.02 बीएचपी ताकत और 9.79 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया है और ये बाइक करीब 58 किमी/लीटर माइलेज देती है।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये हैं भारत की सबसे महंगी 5 लग्जरी कारें, मुकेश अंबानी नहीं पहले नंबर पर

ऐसी और स्टोरीज देखें