Sep 04, 2024

सबसे तगड़े स्कूटर्स जो 10 साल तक बिल्कुल परेशान नहीं करते, कीमत भी बजट में

Times Now

​होंडा एक्टिवा 125​

होंडा का एक्टिवा 125 स्कूटर देशभर में आज भी खूब पसंद किया जाता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 80,256 रुपये है और इसके साथ 125 सीसी का दमदार इंजन मिलता है। ये किफायती स्कूटर आधुनिक फीचर्स के साथ आती है और 10 साल तक ये स्कूटर आपको बिना रुकावट सर्विस देता रहेगा।

Credit: Times Now

​टीवीएस जूपिटर ​

टीवीएस का जूपिटर स्कूटर भी लंबे समय तक सर्विस देने वाला स्कूटर है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 73,700 रुपये है। कंपनी ने इस स्कूटर को 113.3 सीसी का इंजन दिया है जो 7.91 बीएचपी ताकत और 9.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Credit: Times Now

​होंडा डियो​

होंडा फुर्तीला स्कूटर डियो लुक और स्टाइल में जोरदार होने के साथ दमदार भी है। इसके साथ 109.51 सीसी का इंजन मिलता है जो 7.75 बीएचपी ताकत और 9.03 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये स्कूटर भी बहुत मजबूत है और खरीद के 10 साल तक भी ये बिल्कुल परेशान नहीं करता है।

Credit: Times Now

​यामाहा रेजेडआर ​

यामाहा का रेजेडआर बहुत स्टाइलिश स्कूटर है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 85,030 रुपये है। इसके साथ कंपनी ने 125 सीसी का इंजन दिया है जो 8.04 बीएचपी ताकत और 10.03 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका हाइब्रिड इंजन स्कूटर का माइलेज 16 प्रतिशत तक बढ़ा देता है। इस स्कूटर की उम्र भी लंबी है।

Credit: Times Now

You may also like

टाटा कर्व की कीमत में खरीद सकते हैं ये क...
भारत में इन 125 CC बाइक्स की सबसे ज्यादा...

​सुजुकी एक्सेस 125​

सुजुकी एक्सेस 125 भी लंबी उम्र वाले स्कूटर की लिस्ट में शामिल है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 90.500 रुपये है। इसके साथ 124 सीसी इंजन मिलता है जो 8.6 बीएचपी ताकत और 10 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे जोरदार स्टाइल और डिजाइन दिया गया है जो वाकई दिखने में काफी अच्छा है।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: टाटा कर्व की कीमत में खरीद सकते हैं ये कारें, फीचर्स और इंजन में सब धाकड़

ऐसी और स्टोरीज देखें