Sep 26, 2024
देश की सबसे खूबसूरत और दमदार बाइक्स में रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी650 शामिल है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.19 लाख रुपये है। इस बाइक के साथ 648 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है जो 47 बीएचपी ताकत बनाता है और बहुत दमदार है।
Credit: Times Now Digital
स्पोर्ट्स बाइक वाले लुक के साथ एप्रिलिया आरएस457 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.10 लाख रुपये है। इसका परफॉर्मेंस बहुत जोरदार है और ये एक फुर्तीले इंजन से लोडेड है। इसके साथ 457 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है जो 47 बीएचपी ताकत और 43.5 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।
Credit: Times Now Digital
केटीएम की दमदार 390 ड्यूक बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.10 लाख रुपये है। युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर ये बाइक 399 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस है जो 45 बीएचपी ताकत और 39 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये लिक्विड कूल्ड इंजन काफी दमदार है।
Credit: Times Now
जापानी ब्रांड की ये परफॉर्मेंस ओरिएंटेड बाइक 4.64 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है। इसके साथ कंपनी ने 321 सीसी का ट्विन सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है जो बहुत फुर्तीला है। ये 41 बीएचपी ताकत बनाता है और डेयरिंग राइडर्स के लिए सटीक है।
Credit: Times Now
स्क्रैंबलर स्टाइल वाली ट्रायम्फ की ये सबसे छोटी और सबसे सस्ती बाइक है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.34 लाख रुपये है और इसके साथ 398 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। ये दमदार इंजन 39 बीएचपी ताकत और 37 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स