Aug 26, 2024

महिंद्रा थार रॉक्स नहीं आई पसंद? ये रहे इस SUV के सबसे अच्छे विकल्प

Times Now

​नई महिंद्रा थार रॉक्स ​

महिंद्रा ने हाल में नई थार रॉक्स भारतीय मार्केट में लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 20.49 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी इसे पेट्रोल और डीजल इंजन में बेच रही है। अगर आपको ये पसंद नहीं आई तो यहां हम इसके जोरदार विकल्प दिखा रहे हैं।

Credit: Times Now Digital

​महिंद्रा स्कॉर्पियो एन​

महिंद्रा की थार रॉक्स 5 दरवाजों वाली एसयूवी है जो लगभग थार जैसी ही है। लेकिन अगर आपको थार पसंद नहीं आई तो इसके बदले महिंद्रा स्कॉर्पियो एन खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.85 लाख रुपये है। इसके साथ इंजन रॉक्स जैसे ही मिलेंगे।

Credit: Times Now Digital

​मारुति सुजुकी जिम्नी​

भारत में इस समय सबसे काबिल ऑफरोड एसयूवी में एक मारुति सुजुकी जिम्नी है। ये भले ही बिक्री में कमाल ना कर पाई हो, लेकिन विदेशों में हिट हो गई हैं। इसकी शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये है और ये 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन से लोडेड है। इसके साथ 4-डब्ल्यूडी सिस्टम भी मिलता है।

Credit: Times Now Digital

​फोर्स गुरखा 5-डोर​

फोर्स की 5 दरवाजों वाली गुरखा इस समय महिंद्रा थार रॉक्स का सीधा मुकाबला है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 18 लाख रुपये है जिसमें 2.6-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन 140 एचपी ताकत और 320 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Credit: Times Now Digital

You may also like

स्टंट सीखने के लिए सबसे अच्छी 6 बाइक्स, ...
लाखों किलोमीटर बिना शिकायत चलती हैं ये क...

​ह्यून्दे क्रेटा ​

भारत में ह्यून्दे की नई क्रेटा एसयूवी बहुत तेजी से ग्राहकों की फेवरेट बनी है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है जो काफी आकर्षक दाम है। इसके साथ 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलते हैं।

Credit: Times Now Digital

​महिंद्रा XUV700​

भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा एक्सयूवी700 भी बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। इसके साथ 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। ये जोरदार ऑफरोड एसयूवी है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्टंट सीखने के लिए सबसे अच्छी 6 बाइक्स, कुछ ही दिन में मचाने लगेंगे धूम

ऐसी और स्टोरीज देखें