Sep 18, 2024

लंबे समय तक मोटी बचत करती हैं ये कारें, मेंटेनेंस भी मांगती हैं मामूली

टाइम्स नाउ नवभारत

​मारुति सुजुकी सेलेरियो​

मारुति सुजुकी की सबसे पैसा वसूल कारों में सेलेरियो भी आती है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.36 लाख रुपये है। ये कार पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध है जिसका माइलेज 34.43 किमी तक जाता है। इसी बिल्ड क्वालिटी और इंजन भी काफी भरोसेमंद हैं।

Credit: Times Now

​मारुति सुजुकी स्विफ्ट​

भारतीय ग्राहकों की चहेती मारुति सुजुकी स्विफ्ट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये है। ये फीचर्स और परफॉर्मेंस में बहुत जोरदार हैचबैक है। इसका माइलेज 32.85 किमी तक जाता है जो काफी आकर्षक है और ये फुल पैसा वसूल कार है। ये कार भरोसेमंद है।

Credit: Times Now

​होंडा अमेज​

भारत में कंपनी की सबसे सस्ती सेडान होंडा अमेज है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.62 लाख रुपये है। कंपनी का दावा है कि ये कार 18.6 किमी/लीटर तक माइलेज देती है। ये किफायती कार खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स के साथ आती है और इसकी बिल्ड क्वालिटी भी जोरदार है।

Credit: Times Now

​टोयोटा ग्लान्जा ​

मारुति सुजुकी बलेनो पर आधारित टोयोटा ग्लान्जा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.86 लाख रुपये है। इस हैचबैक का माइलेज 30.61 लाख रुपये तक जाता है जो बहुत आकर्षक है। रोजाना इस्तेमाल के हिसाब से ये काफी भरोसेमंद हैचबैक है और इसकी बिल्ट क्वालिटी भी तगड़ी है।

Credit: Times Now

You may also like

इन कारों के साथ मिलता है सबसे बड़ा टचस्क्...
इन स्कूटर्स की बिल्ड क्वालिट से सबसे मजब...

​मारुति सुजुकी वैगनआर ​

मारुति वैगन आर की कीमत ₹5.54 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह पेट्रोल वेरिएंट के लिए 23.56 से 25.19 किमी/लीटर और CNG के लिए 34.05 किमी/किलोग्राम के बीच ईंधन दक्षता प्रदान करती है। मारुति सुजुकी वैगनआर करीब 2 दशक से भारतीय ग्राहकों की चहेती हैचबैक बनी हुई है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है और ये सबसे किफायती कारों में एक है। इसका माइलेज 34.05 किमी तक जाता है। ये रफ एंड टफ कार है जिसकी बिल्ड क्वालिटी धाकड़ है। किए गए माइलेज थोड़े कम लेकिन फिर भी मजबूत हैं, वैगन आर को इसकी कम रखरखाव लागत और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। यह बजट-चेतन खरीदारों के लिए एक व्यावहारिक और लागत-कुशल विकल्प बनाता है।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इन कारों के साथ मिलता है सबसे बड़ा टचस्क्रीन, कीमत 10 लाख से कम

ऐसी और स्टोरीज देखें