Oct 22, 2024

ब्लैक कलर में सबसे धाकड़ दिखती हैं ये कारें, काली नागिन भी इनके सामने फेल

टाइम्स नाउ नवभारत

​महिंद्रा थार​

ब्लैक कलर में महिंद्रा थार बहुत जोरदार लगती है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.35 लाख रुपये है। इस एसयूवी के साथ 1.5-लीटर और 2.2-लीटर के दमदार इंजन विकल्प मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 226 मिमी है जो ऑफरोडिंग के लिए जोरदार है। ये एसयूवी रियर व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव में उपलब्ध है।

Credit: Times Now

​टोयोटा फॉर्च्यूनर ​

भारतीय अपर क्लास ग्राहकों की पसंदीदा एसयूवी में एक टोयोटा फॉर्च्यूनर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 35.93 रुपये है। इसके साथ दमदार इंजन के 2 विकल्प मिलते हैं जो इसे तेजी से 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पर पहुंचाते हैं। 7-सीटर एसयूवी को ग्राहक 2-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव में चुन सकते हैं।

Credit: Times Now

​ह्यून्दे वर्ना ​

काले रंग में ह्यून्दे वर्ना भी बहुत अच्छी दिखती है जो असल में एक लग्जरी कार जैसी लगती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है। ये कार 1.5-लीटर के दमदार इंजन से लोडेड है काफ फुर्तीला है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलते है जो इसकी ड्राइव काफी स्मूद बनाते हैं।

Credit: Times Now

​टाटा हैरियर​

भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा हैरियर को बहुत पसंद किया जाता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये है। ये 2.0-लीटर के दमदार इंजन से लैस है जो 168.62 बीएचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। 5-सीटर इस एसयूवी को कंपनी ने फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम दिया है।

Credit: Times Now

You may also like

2023 में रोजाना 474 लोगों ने दुर्घटना मे...
इन कारों की दूसरी कतार में मिलती है भर-भ...

​लैंड रोवर डिफेंडर​

ब्लैक कलर में शानदार दिखने वाली नई लैंड रोवर डिफेंडर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.04 करोड़ रुपये है। टॉप मॉडल के लिए एसयूवी की कीमत 2.85 करोड़ रुपये तक जाती है। ये एसयूवी 3 बॉडी टाइप - 90, 110 और 130 में उपलब्ध है। इसके साथ 2.0-लीटर और 3.0-लीटर के दमदार इंजन विकल्प मिलते हैं।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 2023 में रोजाना 474 लोगों ने दुर्घटना में गंवाई जान, ये रहीं सबसे सुरक्षित कारें

ऐसी और स्टोरीज देखें