Oct 10, 2024
मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा मिडसाइज एसयूवी मइलेज के मामले में बहुत जोरदार है। पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों पावर मिलाकर ये 27.97 किमी/लीटर तक माइलेज देती है। इसके साथ 1.5-लीटर का इंजन मिलता है जो 91.18 बीएचपी ताकत और 122 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Credit: Times Now Digital
अर्बन क्रूजर हाइराइडर एस हाइब्रिड असल में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का टोयोटा वर्जन है। ये दोनों कंपनियां अब साझेदारी में काम कर रही हैं और वाहनों को बेहतर बनाने के लिए तकनीकी साझा करती हैं। पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों पावर मिलाकर ये 27.97 किमी/लीटर तक माइलेज देती है।
Credit: Times Now Digital
एसयूवी से इतर सेडान पसंद है जो माइलेज के मामले में होंडा सिटी हाइब्रिड भी जोरदार विकल्प है। ये कार 27.1 किमी/लीटर तक माइलेज निकालती है। इसके साथ्ज्ञ कंपनी ने 1.5-लीटर का इंजन दिया है जो 96.55 बीएचपी ताकत और 127 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Credit: Times Now Digital
बिना किसी हाइब्रिड तकनीक के भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार मारुति सुजुकी सेलेरियो है। ये सस्ती और किफायती कार है जो 25 किमी/लीटर से भी ज्यादा माइलेज निकालती है। इसके साथ 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 66 बीएचपी ताकत और 89 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।
Credit: Times Now Digital
मारुति सुजुकी की एसयूवी नुमा ये हैचबैक आपको कम कीमत पर मिलती है। ये किफायती कार 25 किमी/लीटर तक माइलेज देती है। ग्राहक पेट्रोल और सीएनजी डुअल फ्यूल टाइप इस कार में चुन सकते हैं। इसके साथ 1.0-लीटर का इंजन मिलता है जो 66 बीएचपी ताकत बनाता है।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स