Oct 11, 2024

वेंटिलेटेड सीट्स के साथ आती हैं ये बजट कारें, पीठ और हिप्स पर लगेगी हवा

टाइम्स नाउ नवभारत

​टाटा पंच ईवी एंपावर्ड प्लस 3.3 ​

टाटा पंच के इलेक्ट्रिक अवतार में एंपावर्ड प्लस 3.3 वेरिएंट को वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.69 लाख रुपये है जिसे ये फीचर मिलने से इसकी ड्राइविंग काफी मजेदार हो जाती है। इसके साथ 25 किलोवाट-आर का बैटरी पैक मिलता है।

Credit: Times Now Digital

​मारुति सुजुकी XL6​

बड़े साइज की मारुति सुजुकी एक्सएल6 के अगले हिस्से में भी वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.56 लाख रुपये है जो 14.61 लाख तक जाती है। इसके साथ नया के सीरीज 1.5-लीटर डुअल जेट वीवीटी इंजन मिलता है और इसका माइलेज 20 किमी/लीटर से भी ज्यादा है।

Credit: Times Now Digital

​ह्यून्दे वर्ना एलएक्स (O) ​

ह्यून्दे वर्ना कॉम्पैक्ट सेडान के SX (O) वेरिएंट की अगली सीट्स वेंटिलेटेड फंक्शन के साथ आती हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 14.70 लाख रुपये है और इसे चलाने में बहुत मजा आता है। कार के साथ 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है और इसका माइलेज 18.6 किमी/लीटर है।

Credit: Times Now Digital

​स्कोडा स्लाविया मॉन्टे कार्लो ​

स्कोडा स्लाविया प्रीमियम सेडान के मॉन्टे कार्लो 1.0-लीटर टीएसआई एमटी वेरिएंट में अगली वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 15.79 लाख रुपये है और ये कार 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं।

Credit: Times Now Digital

You may also like

इन सस्ते स्कूटर्स के साथ मिलता है ब्लूटू...
सनमान का लग्जरी कार कलेक्शन देख हरी हो ज...

​किआ सेल्टोस ग्रैविटी​

किआ इंडिया ने पैसा वसूल फीचर्स के साथ सेल्टोस का ग्रैविटी एडिशन लॉन्च किया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 16.63 लाख रुपये है और इसमें अगली वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। इसके साथ 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प दिए गए हैं। माइलेज 20.7 किमी/लीटर है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इन सस्ते स्कूटर्स के साथ मिलता है ब्लूटूथ, जेब से नहीं निकालना पड़ेगा फोन

ऐसी और स्टोरीज देखें