Oct 14, 2024

माइलेज में सबकी बाप हैं ये पैसा वसूल बाइक्स, आंख मूंदकर भरोसा करते हैं लोग

टाइम्स नाउ नवभारत

​बजाज सीटी100 ​

भारत की सबसे किफायती बाइक्स में बजाज सीटी 100 भी आती है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत सिर्फ 33,402 रुपये है। ये बाइक 75 किमी/लीटर तक माइलेज देती है और इसका फ्यूल टैंक 10.5 लीटर का है। इसके साथ 102 सीसी का इंजन मिलता है जो 7.9 पीएस और 8.34 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Credit: Times Now

​हीरो स्प्लैंडर प्लस ​

देश में इस मोटरसाइकिल को लंबे समय से खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 77,001 रुपये रखी गई है और इसके साथ 97.2 सीसी का इंजन मिलता है। ये फुर्तीला इंजन 7.91 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसका माइलेज 60 किमी/लीटर से ज्यादा है।

Credit: Times Now

​हीरो HF डीलक्स​

हीरो मोटोकॉर्प की एचएफ डीलक्स ग्राहकों के बीच खूब पसंद की जाती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 60,643 रुपये है और ये बाइक 97.2 सीसी इंजन से लोडेड है। ये इंजन 7.91 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इसका फ्यूल टैंक 9.1 लीटर का है और इसका माइलेज 65 किमी/लीटर है।

Credit: Times Now

​होंडा लिवो​

होंडा की लिवो मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 79,651 रुपये है। कंपनी ने इसके साथ 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है, वहीं 60 किमी/लीटर से भी ज्यादा माइलेज का दावा किया गया है। बाइक के साथ 109.51 सीसी का इंजन मिलता है जो 8.67 बीएचपी ताकत और 9.30 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Credit: Times Now

You may also like

रोजाना के इस्तेमाल वाली सबसे अच्छी बाइक्...
कौन है हुंडई मोटर्स का मालिक, कब मारी थी...

​टीवीएस स्पोर्ट​

रोजाना इस्तेमाल के हिसाब से सटीक टीवीएस स्पोर्ट बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 59,881 रुपये है। कंपनी का दावा है कि ये 80 किमी/लीटर तक माइलेज देती है और इसका फ्यूल टैंक 10 लीटर का है। इसके साथ करीब 110 सीसी का इंजन मिलता है जो 8.18 बीएचपी और 8.7 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: रोजाना के इस्तेमाल वाली सबसे अच्छी बाइक्स, स्वैग से भी कोई समझौता नहीं

ऐसी और स्टोरीज देखें