Oct 03, 2024

भारत में इन बाइक्स की सबसे ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग, आपकी फेवरेट कौन सी

टाइम्स नाउ नवभारत

​सुजुकी हायाबूसा ​

देश में ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर सुजुकी हायाबूसा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.90 लाख रुपये है। इसके साथ 1340 सीसी का दमदार इंजन मिलता है जो 190 बीएचपी ताकत और 142 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक की टॉप स्पीड 300 किमी/घंटा है और भारत में इसकी जोरदार फैन फॉलोइंग है।

Credit: Times Now

​बजाज पल्सर 220F​

भारत में बहुत पसंद की जाने वाली बजाज पल्सर 220एफ आपको 1.38 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है। कंपनी ने इस बाइक के साथ 220 सीसी का ऑयल कूल्ड इंजन दिया है जो 20.11 बीएचपी ताकत और 18.55 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये फुर्तीला इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

Credit: Times Now

​केटीएम आरसी 390​

केटीएम की आरसी 390 को भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.21 लाख रुपये है और देश में इस बाइक की फैन फॉलोइंग जोरदार है। इसके साथ 373 सीसी का दमदार इंजन मिलता है जो 42.9 बीएचपी ताकत और 35 एनएम पीक टॉर्क जनरेटर करता है।

Credit: Times Now

​डुकाटी पानीगाले वी4 ​

बेहद खूबसूरत लुक और शानदार स्टाइल वाली डुकाटी पानीगाले वी4 की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 70 लाख रुपये है। इसके साथ 1103 सीसी का वी4 इंजन मिलता है जो 212.5 बीएचपी ताकत और 123.6 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। रफ्तार के साथ ये इसका लुक किलर है।

Credit: Times Now

You may also like

सेफ्टी में सबकी मम्मी हैं भारत में उपलब्...
वो कारें जिनमें घूमते थे महात्मा गांधी, ...

​हार्ली-डेविडसन फैट बॉय ​

हाली-डेविडसन की फैट बॉय ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर बाइक है जिसकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में काफी ज्यादा है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 25.69 लाख रुपये है और इसके साथ 1868 सीसी का वी-ट्विन इंजन मिलता है। ये दमदार इंजन 92.5 बीएचपी ताकत और 155 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सेफ्टी में सबकी मम्मी हैं भारत में उपलब्ध ये कारें, जान को बनाए रखेंगी सलामत

ऐसी और स्टोरीज देखें