Sep 20, 2024
हीरो एक्सपल्स 200 की एक्सशोरूम कीमत 1.47 लाख रुपये है जो बहुत सस्ती एडवेंचर बाइक है। इसके साथ 220 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जो किसी भी सड़क पर इसे जोरदार परफॉर्मेंस के काबिल बनाता है। इसमें 199.6 सीसी इंजन मिलता है जो काफी फुर्तीला है और 17.8 बीएचपी ताकत बनाता है।
Credit: Times Now

रॉयल एनफील्ड की नई हंटर 350 का ग्राउंड क्लीयरेंस 150 मिमी है और 1.49 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। ये मोटरसाइकिल 349.34 सीसी इंजन से लोडेड है जो 20.2 बीएचपी ताकत बनाता है। लेह-लद्दाख में चलाने के लिए ये भी बहुत जोरदार विकल्प बनकर सामने आई है।
Credit: Times Now
सुजुकी जिक्सर भी लेह-लद्दाख की उतार-चढ़ाव और कच्ची-पक्की सड़कों के लिए जोरदार बाइक है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.34 लाख रुपये है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160 मिमी है। बाइक के साथ 155 सीसी इंजन मिलता है जो 13.4 बीएचपी ताकत और 13.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Credit: Times Now
होंडा की हॉर्नेट 2.0 बाइक 1.39 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर खरीदी जा सकती है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 167 मिमी है और इसकी सीट का कद 790 मिमी है। इस बाइक के साथ 184 सीसी इंजन मिलता है जो काफी फुर्तीला और दमदार है। ये बाइक लेह-लद्दाख जाने के लिए अच्छा विकल्प है।
Credit: Times Now
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स