Apr 22, 2024

भारत में इसी साल लॉन्च होंगी ये 5 SUV, गुरखा से एक्सट्रेल तक सब शामिल

Anshuman Sakalley

​2024 टोयोटा फॉर्च्यूनर ​

टोयोटा किर्लोसकर मोटर इसी साल देश में नई फॉर्च्यूनर एसयूवी लॉन्च करने वाली है। अपडेटेड एसयूवी के साथ कई सारे अपडेट्स दिए जाएंगे।

Credit: Times Now Digital

New Honda Activa Electric

​हाइब्रिड इंजन मिलेगा! ​

हाल में टोयोटा ने फॉर्च्यूनर के साथ माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम पेश किया है। हालांकि भारत में इस तकनीक को लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है।

Credit: Times Now Digital

New Maruti Suzuki Dzire

​नई ह्यून्दे एल्कजार ​

भारत में ह्यून्दे की इस 7-सीटर एसयूवी को बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया गया, लेकिन इसका 2024 मॉडल को बिक्री के हिसाब से अपडेट किया जा सकता है।

Credit: Times Now Digital

​नए फीचर्स से लैस ​

2024 ह्यून्दे एल्कजार को नए डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ क्रेटा फेसलिफ्ट वाले फीचर्स और एडीएएस मिलने वाला है।

Credit: Times Now Digital

You may also like

कार का AC करेगा जबरदस्त कूलिंग, अपनाएं य...
रफ्तार है शौक, 20 लाख में ये कारें देती ...

​नई एमजी ग्लॉस्टर ​

एमजी बहुत जल्द ग्लॉस्टर एसयूवी को बड़े अपडेट्स के साथ लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एसयूवी पूरी तरह नए अवतार में लॉन्च की जाएगी।

Credit: Times Now Digital

​इसी साल लॉन्च ​

एमजी मोटर इंडिया इसी साल ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। अनुमान है कि 2024 की अंतिम छःमाही में कंपनी इसकी बिक्री शुरू कर सकती है।

Credit: Times Now Digital

​निसान एक्सट्रेल ​

भारत में निसान फिलहाल सिर्फ एक मैग्नाइट एसयूवी बेच रही है। इसी साल कंपनी भारतीय मार्केट में पूरी तरह आयात कर नई एक्सट्रेल एसयूवी ला सकती है।

Credit: Times Now Digital

​कितनी होगी कीमत ​

निसान एक्सट्रेल 7-सीटर एसयूवी होगी जो लुक में जोरदार और फीचर्स में हाइटेक होगी। इस एसयूवी की अनुमानित शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 50 लाख रुपये है।

Credit: Times Now Digital

​फोर्स गुरखा 5 डोर ​

फोर्स मोटर भारत में 5 दरवाजों वाली नई गुरखा 7-सीटर एसयूवी जल्द लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसके कई टीजर भी लॉन्च से पहले जारी कर दिए हैं।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कार का AC करेगा जबरदस्त कूलिंग, अपनाएं ये टिप्स

ऐसी और स्टोरीज देखें