Aug 16, 2024

इन कारों का रखरखाव है बहुत आसान, जेब पर बिल्कुल भारी नहीं पड़ता मेंटेनेंस

Times Now

​होंडा अमेज ​

होंडा की ये किफायती सबकॉम्पैक्ट सेडान है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.93 लाख रुपये है। इस कार को खरीदने के बाद ग्राहकों को बहुत कम मेंटेनेंस कॉस्ट आती है और 5 साल में ये कार करीब 28,0000 रुपये खर्च कराती है जो बहुत कम है।

Credit: Times Now Digital

​ह्यून्दे ग्रैंड आई10 निओस ​

ह्यून्दे की ये सबसे किफायती हैचबैक है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत सिर्फ 5.92 लाख रुपये है। इसके साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और इसका मेंटेनेंस भी बहुत आसान काम है। 5 साल तक सामान्य सर्विसिंग के लिए सिर्फ ये कार सिर्फ 25,000 रुपये खर्च कराती है।

Credit: Times Now Digital

​मारुति सुज़ुकी ऑल्टो​

देश की सबसे किफायती कारों में एक मारुति सुजुकी ऑल्टो को भारत में आज भी खूब पसंद किया जाता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4 लाख रुपये से भी कम है। इसके अलावा 5 साल तक रूटीन मेंटेनेंस के लिए इस कार पर सिर्फ 15,000 रुपये आपको खर्च करने होते हैं।

Credit: Times Now Digital

​मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट​

मारुति सुजुकी की स्विफ्ट भी लंबे समय ये मार्केट की क्वीन बनी हुई है जो आज भी खूब बिकती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये है और इसका मेंटेनेंस बहुत कम है जो इसकी यूएसपी भी है। 5 साल तक इस कार पर सिर्फ 25,000 रुपये खर्च करने होते हैं।

Credit: Times Now Digital

You may also like

20 Kmph से ज्यादा माइलेज देती हैं ये कार...
मारुति सुजुकी स्विफ्ट देख हो चुके हैं बो...

​टाटा टियागो​

टाटा टियागो देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में एक है जो काफी मजबूत हैचबैक है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है। 5 साल तक सामान्य मेंटेनेंस के लिए ये कार आपके सिर्फ 24,000 रुपये खर्च कराती है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 20 Kmph से ज्यादा माइलेज देती हैं ये कारें, फुल टैंक में चलती हैं लंबा

ऐसी और स्टोरीज देखें