Aug 22, 2024

बजाज प्लैटिना जितना ही माइलेज देती हैं ये बाइक्स, फुल टैंक में चलती जाएंगी

Times Now

​बजाज प्लैटिना ​

बजाज प्लैटिना 100 के साथ 11 लीटर की टंकी मिलती है और ये बाइक 102 सीसी फ्यूल इंजेक्टेड इंजन के साथ आती है। इसका किफायती इंजन 7.8 बीएचपी और 8.34 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Credit: Times Now

​होंडा लिवो ​

होंडा की लिवो भी बहुत किफायती मोटरसाइकिल है जिसके साथ कंपनी ने 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इस बाइक के साथ 109.51 सीसी का इंजन मिलता है जो 8.67 बीएचपी और 9.30 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Credit: Times Now

​हीरो स्प्लैंडर प्लस एक्सटेक ​

हीरो की स्प्लैंडर प्लस एक्सटेक भारत में काफी पसंद की जाती है जिसके साथ 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। ये बाइक 97.2 सीसी इंजन के साथ आती है जो 7.9 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Credit: Times Now

​हीरो स्प्लैंडर प्लस ​

हीरो की स्प्लैंडर प्लस बाइक 9.8 लीटर फ्यूल टैंक वाली बाइक है। इसके साथ किफायती 97.2 सीसी का इंजन मिलता है जो 7.91 बीएचपी ताकत और 8.05 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Credit: Times Now

You may also like

जुलाई 2024 में इन कारों ने मारी बाजी, सब...
जुलाई 2024 में इन कारों कारों ने मारी बा...

​हीरो एक्सट्रीम 125R​

किफायती बाइक्स में हीरो एक्सट्रीम 125आर भी आती है तो दमदार होने के साथ माइलेज भी अच्छा निकालती है। इसके साथ 10 लीटर का फ्यूल टैंक और 124.7 सीसी का इंजन मिलता है जो काफी फुर्तीला है।

Credit: Times Now

​टीवीएस रेडियन ​

टीवीएस की रेडियन काफी अच्छा परफॉर्मेंस देती है जो 109.7 सीसी इंजन के साथ बेची जा रही है। ये इंजन 8.08 बीएचपी और 8.7 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

Credit: Times Now

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जुलाई 2024 में इन कारों ने मारी बाजी, सबसे ज्यादा बिकी ये एसयूवी

ऐसी और स्टोरीज देखें