Sep 12, 2024
बॉलीवुड की फिल्मों और ओटीटी पर कई सारी वेब सीरीज में शानदार एक्टिंग करने वाले जयदीप अहलावत एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में नई मर्सिडीज-बेंज जीएलएस लग्जरी एसयूवी खरीदी है जो बेहद आरामदायक कारों में आती है।
Credit: Times Now Digital
मर्सिडीज-बेंज ने बड़े बदलावों के साथ जनवरी 2024 में ही जीएलएस का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.32 करोड़ रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 1.37 करोड़ रुपये तक जाती है। ये तीसरी जनरेशन जीएलएस है।
Credit: Times Now Digital
मर्सिडीज ने जीएलएस फेसलिफ्ट को नई स्टाइल और डिजाइन पर बनाया है। इसके साथ नए अलॉय व्हील्स, नई ग्रिल और बंपर्स और नई डिजाइन के एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इसके केबिन में नई स्टीयरिंग और नया एमबक्स इंटरफेस दिया गया है। यहां फिंगरप्रिंट टेलीमेटिक्स सेंसर भी मिला है।
Credit: Times Now Digital
2024 जीएलएस फेसलिफ्ट के साथ मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल डिजिटल डिस्प्ले, लेदर अपहोल्स्ट्री, पावर्ड सीट्स के साथ मसाज फंक्शन, वायरलेस फोन मिररिंग और इंटीरियर के 3 रंग दिए गए हैं। इसका व्हीलबेस 3 मीटर से ज्यादा है जिससे केबिन बहुत जगहदार हो गया है।
Credit: Times Now Digital
नई जीएलएस के साथ 3.0-लीटर के डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्प दिए गए हैं। ये दोनों इंजन क्रमशः 375 बीएचपी के साथ 500 एनएम और 362 बीएचपी और 750 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करते हैं। इन दोनों को 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड तकनीक और एडब्ल्यूडी ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
Credit: Times Now Digital
बॉलीवुड और ओटीटी में हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने वाले जयदीप अहलावत बहुत पॉपुलर एक्टर हैं। इन्होंने अपनी नई एसयूवी के साथ ना सिर्फ अपने स्वैग में कई गुना इजाफा किया है, बल्कि उनका स्टेटस भी कहीं ना कहीं हाई हो गया है।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स