Dec 30, 2024
दिल्ली-एनसीआर में कई बार आपने यमुना एक्सप्रेसवे या अन्य खुली सड़कों पर सुपरबाइक राइडर्स को देखा होगा। ये तेज रफ्तार बाइक्स बहुत महंगी होती हैं और इन्हें चलाने वाले बीते कुछ महीने से डरे हुए हैं।
Credit: X
बीते कुछ महीने से इन राइडर्स को अपनी बाइक गैराज से भी बाहर निकालने में डर लगता है। उन्हें डर ट्रैफिक पुलिस का है जो अब इन बाइकर्स के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करने लगी है।
Credit: X
यमुना एक्सप्रेसवे या कई अन्य जगहों पर अपनी सुपरबाइक चलाने वाले लोग इस समय काफी परेशान हैं। लोगों ने लाखों रुपये इन बाइक्स पर खर्च किए हैं और अब इन्हें चलाना मुश्किन हो रहा है।
Credit: X
कई लोगों को बहुत महंगी बाइक्स का पैशन होता है इसीलिए वो 20 या 30 लाख रुपये भी इन बाइक्स पर खर्च कर देते हैं। इसके अलावा राइडिंग गियर्स में भी इनका काफी खर्च होता है जो लाखों में जाता है।
Credit: X
बाइकर्स की मानें तो उन्हें कभी भी पकड़े जाने का डर होता है, इसके अलावा मोटा चालान भी पुलिस द्वारा इनपर ठोका जाता है। इसके अलावा उन्हें सबसे बड़ा डर अपनी महंगी बाइक सीज होने का रहता है।
Credit: X
पिछले हफ्ते नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 79 बाइकर्स को पकड़ा था, इनमें 29 कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव और 6 बिजनेसमैन शामिल हैं। पुलिस ने इन सबकी बाइक्स भी सीज कर दी हैं।
Credit: X
बाइकर्स की मानें तो उनके लिए सड़क सुरक्षा के नियक सबसे महत्वपूर्ण हैं और वो हमेशा इनका पालन करते हैं। वो कभी रैश ड्राइविंग नहीं करते और बिना अनुमति के कोई स्टंट भी परफॉर्म नहीं करते।
Credit: X
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स